G-4NBN9P2G16

शिक्षकों ने जनपद के अधिकारियों को प्रेषित की नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

नया साल हमें नई ऊर्जा और उत्साह से भर देता है। नए साल पर हम सभी एक-दूसरे को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। वैसे तो जीवन का हर पल ही नया होता है अभूतपूर्व होता है

कानपुर देहात। नया साल हमें नई ऊर्जा और उत्साह से भर देता है। नए साल पर हम सभी एक-दूसरे को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। वैसे तो जीवन का हर पल ही नया होता है अभूतपूर्व होता है लेकिन जब एक निश्चित कालावधि बीतती है तो आने वाले समय के प्रति मन में उमंग, उत्साह और आशाएं हिलोरें लेने लगती हैं। ये आशाएं तभी फलीभूत हो सकती हैं जब हम पूरी सकारात्मकता के साथ ना केवल शुभ संकल्प लें बल्कि उन्हें पूरा करने के लिए प्रयास भी करें। साथ ही अपने तन-मन का, अपनों का और पूरी मनुष्यता की बेहतरी के लिए भी हर संभव प्रयास करने का संकल्प लें। नए साल पर हमें आत्मविश्वास बढ़ाने सकारात्मक परिवर्तन करने और भविष्य के निर्माण के लिए मौका मिलता है। नए साल पर हम अपनों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश देते हैं और बहुत कुछ बेहतर करने का प्रयास करते हैं इसी के अनुरूप मंगलवार को अरविन्द सेंगर के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रमुख अधिकारियों और कर्मचारियों से मिलकर नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश संखवार अरविन्द सेंगर मंडलीय उपाध्यक्ष धीरेन्द्र चौहान ब्लॉक अध्यक्ष सरवनखेड़ा धर्मेन्द्र सिंह चौहान ब्लॉक अध्यक्ष रसूलाबाद रामनरेश कठेरिया पूर्व जिला उपाध्यक्ष महावीर कमल शिक्षक नेता मनोरंजन दीक्षित नवजोत सिंह यादव दिनेश सिंह परमार प्रकाश मोहन मिश्र आनन्द बाजपेयी देवप्रकाश सिंह आदि शिक्षकगण मौजूद रहे। शिक्षकों ने प्रमुख रूप से पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटी एस मूर्ति, प्रभारी बीएसए आनन्द भूषण, अशोक कुमार सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष त्रिपाठी, बीईओ सदर ब्लॉक मनोज कुमार सिंह से मिलकर नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

22 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

25 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

25 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

48 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.