शिक्षक अभिषेक द्विवेदी माँ की याद में हर साल लगाते हैं पौधा

हर मानव पर प्रकृति का ऋण होता है जो न केवल जीते जी अपितु मरने के बाद भी रहता है। अगर हम या हमारे पूर्वज कोई पेड़ लगाते हैं तो वह हमें आजीवन उनकी याद दिलाता है। पेड़-पौधों का मनुष्य के जीवन में बहुत बड़ा महत्व है इसलिए मनुष्य को अपने बुजुर्गों और प्रियजनों की याद में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए इसी मुहिम के अन्तर्गत आज विकासखंड डेरापुर ग्राम भड़ावल में शिक्षक अभिषेक द्विवेदी ने अपने माँ स्वर्गीय पुष्पा द्विवेदी के याद में एक आम का वृक्ष रोपित किया

कानपुर देहात। हर मानव पर प्रकृति का ऋण होता है जो न केवल जीते जी अपितु मरने के बाद भी रहता है। अगर हम या हमारे पूर्वज कोई पेड़ लगाते हैं तो वह हमें आजीवन उनकी याद दिलाता है। पेड़-पौधों का मनुष्य के जीवन में बहुत बड़ा महत्व है इसलिए मनुष्य को अपने बुजुर्गों और प्रियजनों की याद में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए इसी मुहिम के अन्तर्गत आज विकासखंड डेरापुर ग्राम भड़ावल में शिक्षक अभिषेक द्विवेदी ने अपने माँ स्वर्गीय पुष्पा द्विवेदी के याद में एक आम का वृक्ष रोपित किया।

शिक्षक अभिषेक द्विवेदी ने बताया कि ग्राम भड़ावल उनके पिता स्वर्गीय शिव प्रकाश द्विवेदी की जन्मस्थली है। उनके पिता ने ग्राम भड़ावल के अमृत सरोवर पूर्व के बख्शी के तालाब के आस पास आम कटहल जामुन नीम आदि कई वृक्षों को रोपित किया था। आज उन वृक्षों के फलों का लाभ ग्राम भड़ावल के लोगों को मिल रहा है। पिता के द्वारा बनाये हुए चिन्हों का अनुसरण करते हुए उनके पुत्र भी विगत कई वर्षों से लगातार वृक्ष रोपित कर रहे है। आज वृक्ष रोपित करने के समय सेवा निवृत्त शिक्षक सुशील द्विवेदी, भूल्लन, भगत आदि कई लोग उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर में गंगा का कहर: जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, दिए तत्काल राहत के निर्देश

कानपुर नगर: गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कानपुर के कई निचले इलाकों में बाढ़…

11 minutes ago

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया हरिशंकरी पौधरोपण

जालौन। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में आज “एक पेड़ मां…

2 hours ago

जिलाधिकारी ने किया बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण

जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज प्रातःकाल उच्च प्राथमिक बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक…

2 hours ago

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

17 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

19 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

19 hours ago

This website uses cookies.