कानपुर देहात

शिक्षक आलोक श्रीवास्तव को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

SCERT लखनऊ के तत्वाधान में दिनांक 19-04 2022 से 27-4-2022 के मध्य संपन्न हुई पंचम राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से चयनित शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया था। जिसमें जनपद कानपुर देहात से शिक्षक आलोक श्रीवास्तव सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुखसौरा मलासा को भी प्रतिभाग का अवसर मिला।

सुनीत श्रीवास्तव , कानपुर देहात :  SCERT लखनऊ के तत्वाधान में दिनांक 19-04 2022 से 27-4-2022 के मध्य संपन्न हुई पंचम राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से चयनित शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया था। जिसमें जनपद कानपुर देहात से शिक्षक आलोक श्रीवास्तव सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुखसौरा मलासा को भी प्रतिभाग का अवसर मिला। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा प्रस्तुतीकरण, भाषा शैली, समय सीमा एवं सहायक सामग्री के आधार पर शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत कहानियों का मूल्यांकन किया गया। जिसके आधार पर पंचम राज्य स्तरीय कहानी सुनाने की प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयनित शिक्षकों की अंतिम सूची में कानपुर देहात से शिक्षक आलोक श्रीवास्तव का भी चयन हुआ जिसके अंतर्गत दिनाँक 30-08-2022 को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) लखनऊ में शिक्षा निदेशक डाॅ० सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह व संयुक्त शिक्षा निदेशक अजय कुमार सिंह द्वारा शिक्षक आलोक श्रीवास्तव को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़े-   जिलाधिकारी नेहा ने प्राथमिक पाठशाला पातेपुर का किया निरीक्षण, संपूर्ण व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

जिससे पूरा जनपद गौरवान्वित हुआ है। सभी शिक्षकों में उत्साह की लहर है। बीएसए रिद्धी पाण्डेय व सी डी ओ सौम्या पाण्डेय सहित खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार त्रिपाठी नें बधाई देते हुए कहा कि इसी तरह गतिविधि के माध्यम से शिक्षण कार्य करने से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि जाग्रत होती है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया हरिशंकरी पौधरोपण

जालौन। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में आज “एक पेड़ मां…

2 hours ago

जिलाधिकारी ने किया बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण

जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज प्रातःकाल उच्च प्राथमिक बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक…

2 hours ago

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

17 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

18 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

19 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

19 hours ago

This website uses cookies.