G-4NBN9P2G16
सुनीत श्रीवास्तव , कानपुर देहात : SCERT लखनऊ के तत्वाधान में दिनांक 19-04 2022 से 27-4-2022 के मध्य संपन्न हुई पंचम राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से चयनित शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया था। जिसमें जनपद कानपुर देहात से शिक्षक आलोक श्रीवास्तव सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुखसौरा मलासा को भी प्रतिभाग का अवसर मिला। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा प्रस्तुतीकरण, भाषा शैली, समय सीमा एवं सहायक सामग्री के आधार पर शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत कहानियों का मूल्यांकन किया गया। जिसके आधार पर पंचम राज्य स्तरीय कहानी सुनाने की प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयनित शिक्षकों की अंतिम सूची में कानपुर देहात से शिक्षक आलोक श्रीवास्तव का भी चयन हुआ जिसके अंतर्गत दिनाँक 30-08-2022 को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) लखनऊ में शिक्षा निदेशक डाॅ० सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह व संयुक्त शिक्षा निदेशक अजय कुमार सिंह द्वारा शिक्षक आलोक श्रीवास्तव को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
जिससे पूरा जनपद गौरवान्वित हुआ है। सभी शिक्षकों में उत्साह की लहर है। बीएसए रिद्धी पाण्डेय व सी डी ओ सौम्या पाण्डेय सहित खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार त्रिपाठी नें बधाई देते हुए कहा कि इसी तरह गतिविधि के माध्यम से शिक्षण कार्य करने से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि जाग्रत होती है।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.