शिक्षक की गिरफ्तारी के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

जनपद के 2 दिन के प्रवास पर आए राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यालय पुखरायां पहुंच कर संघ के पदाधिकारियों एवं अनुसांगिक संगठनों से औपचारिक वार्ता की।

कानपुर देहात,अमन यात्रा :  जनपद के 2 दिन के प्रवास पर आए राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यालय पुखरायां पहुंच कर संघ के पदाधिकारियों एवं अनुसांगिक संगठनों से औपचारिक वार्ता की। यहां राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार तिवारी के नेतृत्व में शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने जनपद प्रभारी राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह से मुलाकात करके उच्च प्राथमिक विद्यालय बम्हरौली घार विकास खण्ड मलासा के शिक्षक राजेंद्र गुप्ता पर झूठे मुकदमे लगाकर जेल भेजने के प्रकरण पर निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए जल्द से जल्द शिक्षक की रिहाई की मांग की।

ये भी पढ़े-  स्वस्थ आहार एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की आवश्यकता पर दिया जोर

प्रकरण के संबंध में मंत्री जी को विस्तार से बताते हुए जिला अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से जनपद के शिक्षकों में रोष व्याप्त है शासन की विभिन्न योजनाओं को घर घर संपर्क कर वंचित वर्ग के बच्चों तक पहुंचाने का कार्य शिक्षक कर रहे हैं। इस प्रकार होने वाली कार्रवाईयां शिक्षकों का मनोबल गिराएंगी। जिस कारण वर्तमान में संचालित शासन की प्रमुख योजना स्कूल चलो अभियान में भी अपेक्षित प्रगति संभव नहीं होगी। राज्य मंत्री ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच के आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में संगठन मंत्री अनन्त त्रिवेदी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि द्विवेदी समेत कई शिक्षक उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

देशभक्ति के रंग में रंगा कानपुर देहात

कानपुर देहात - स्वतंत्रता दिवस से पहले, देशभक्ति के जोश से सराबोर कानपुर देहात ने…

59 minutes ago

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

22 hours ago

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

2 days ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

2 days ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

2 days ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

2 days ago

This website uses cookies.