कानपुर देहात

शिक्षक भर्तियों में अब दिखेगी तेजी अध्यक्ष ने की मीटिंग

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष का पद संभालने के बाद पहली बैठक में प्रो. कीर्ति पाण्डेय ने कई विषयों पर कमेटियां गठित कर स्पष्ट कर दिया है कि भर्ती प्रक्रिया तेजी से शुरू की जाएगी।

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष का पद संभालने के बाद पहली बैठक में प्रो. कीर्ति पाण्डेय ने कई विषयों पर कमेटियां गठित कर स्पष्ट कर दिया है कि भर्ती प्रक्रिया तेजी से शुरू की जाएगी। समितियों की रिपोर्ट मिलने के बाद विधिक पहलुओं को देखते हुए कार्य में तेजी लाई जाएगी।

समझने में समय जरूर लग रहा है लेकिन कार्य करने में नहीं लगेगा। दो वर्ष पूर्व लिए गए आवेदनों पर परीक्षा कराने के लिए विधिक राय भी ली जा रही है ताकि भर्ती प्रक्रिया शुरू होने पर कानूनी अड़चन में न फंसे। जिन पुरानी भर्तियों पर निर्णय आयोग के स्तर पर लिया जाना है उनके मामलों में कमेटी गठित की गई है।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) भी इस आयोग के माध्यम से कराई जानी है। इस पर अगली बैठक में फिर चर्चा की जाएगी। प्राथमिक शिक्षक भर्ती के प्रश्न पर अध्यक्ष ने बताया कि इसके अधियाचन के लिए शासन से वार्ता की जाएगी ताकि अधियाचन मिलने पर भर्ती को लेकर प्रक्रिया शुरू की जा सके। इसके लिए वह स्वयं भी प्रयास करेंगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

12 hours ago

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

1 day ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

1 day ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

1 day ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

1 day ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

1 day ago

This website uses cookies.