G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष का पद संभालने के बाद पहली बैठक में प्रो. कीर्ति पाण्डेय ने कई विषयों पर कमेटियां गठित कर स्पष्ट कर दिया है कि भर्ती प्रक्रिया तेजी से शुरू की जाएगी। समितियों की रिपोर्ट मिलने के बाद विधिक पहलुओं को देखते हुए कार्य में तेजी लाई जाएगी।
समझने में समय जरूर लग रहा है लेकिन कार्य करने में नहीं लगेगा। दो वर्ष पूर्व लिए गए आवेदनों पर परीक्षा कराने के लिए विधिक राय भी ली जा रही है ताकि भर्ती प्रक्रिया शुरू होने पर कानूनी अड़चन में न फंसे। जिन पुरानी भर्तियों पर निर्णय आयोग के स्तर पर लिया जाना है उनके मामलों में कमेटी गठित की गई है।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) भी इस आयोग के माध्यम से कराई जानी है। इस पर अगली बैठक में फिर चर्चा की जाएगी। प्राथमिक शिक्षक भर्ती के प्रश्न पर अध्यक्ष ने बताया कि इसके अधियाचन के लिए शासन से वार्ता की जाएगी ताकि अधियाचन मिलने पर भर्ती को लेकर प्रक्रिया शुरू की जा सके। इसके लिए वह स्वयं भी प्रयास करेंगी।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More
कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More
कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
This website uses cookies.