कानपुर देहात

शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ ने संयुक्त शिक्षा निदेशक से समस्याओं पर की चर्चा

उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ के नेताओं ने संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल मनोज कुमार से भेंट कर समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की तथा तत्संबंधित ज्ञापन भी प्रेषित किया।

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ के नेताओं ने संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल मनोज कुमार से भेंट कर समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की तथा तत्संबंधित ज्ञापन भी प्रेषित किया। इस संबंध में महासंघ के संरक्षक रमाकांत द्विवेदी ने उन्हें बताया कि कर्मचारियों को देय ए सी पी सुविधा का निस्तारण पूरे प्रदेश में समय पर नहीं किया जा रहा है और उक्त मामलों में अवशेष भुगतान में अनावश्यक विलंब तो होता ही है,धन का अपव्यय भी होता है।उन्होंने ज्ञान चन्द्र इंटर कॉलेज इटावा के कर्मचारी दिनेश कुमार के अवकाश प्राप्ति लाभ मिलने को लेकर लापरवाही बरती जा रही है।

इसी प्रकार इंदिरा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिबियापुर के कर्मचारी अतुल कुमार की लिपिक पद पर प्रोन्नति के पत्राजात विद्यालय स्तर से नहीं भेजे जा रहे हैं जब कि उक्त पद एक वर्ष से खाली पड़ा है वहीं दूसरी ओर मानव संपदा पोर्टल पर अर्जित अवकाश अंकित नहीं किये जा रहे है,यह स्थिति कर्मचारी सेवा नियमावली के बिलकुल विपरीत है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बृजेश कुमार त्रिपाठी मंत्री उमेश कुमार तिवारी,जिलाध्यक्ष रविकांत दुबे,कानपुर देहात जिलाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय, देव दत्त वर्मा संरक्षक कानपुर देहात,सुनील कुमार राठौर, सौरभ अवस्थी तथा संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष उत्तम शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

14 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

16 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

16 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

16 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

16 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

16 hours ago

This website uses cookies.