कानपुर देहात

शिक्षामित्रों की हालत खस्ता सरकार नहीं निकल पा रही कोई सटीक रास्ता

आज के समय में शिक्षामित्रों के हालात चक्रव्यूह में फंसे अभिमन्यु जैसे हो गए हैं उसे चारों ओर से घेर लिया गया है। उसकी समझ में नहीं आ रहा कि वह क्या करे। बेशक मनुष्य जीवन जब अंधकार में पहुंच जाता है तो उसे हर पल हर समय यही आश लगी रहती है कि किसी को तो ईश्वर फरिश्ता बनाकर भेजेगा जो उसे इस समय अंधकार से निकाल ले जायेगा।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। आज के समय में शिक्षामित्रों के हालात चक्रव्यूह में फंसे अभिमन्यु जैसे हो गए हैं उसे चारों ओर से घेर लिया गया है। उसकी समझ में नहीं आ रहा कि वह क्या करे। बेशक मनुष्य जीवन जब अंधकार में पहुंच जाता है तो उसे हर पल हर समय यही आश लगी रहती है कि किसी को तो ईश्वर फरिश्ता बनाकर भेजेगा जो उसे इस समय अंधकार से निकाल ले जायेगा। शिक्षामित्र कैसे हालात में संघर्ष कर रहा है बस वो ही जानता है केवल 10 हजार रुपए महीने की पगार में शिक्षा मित्र बच्चो की पढ़ाई, दवाई खर्च, रसोई खर्च, अन्य घरेलू खर्च, बच्चो की शादी के लिए बचत आदि कैसे कर सकता है इसको जानने के लिए बड़े से बड़ा अर्थशास्त्री भी चक्कर काट कर भूमि पर गिर जायेंगे। ये तस्वीर जो आपको ऊपर दिखाई दे रही इसमें सरकार से लेकर शिक्षामित्र नेता, वकील, जनता, विभागीय अधिकारियों, बीमारियों परिवार की विभिन्न समस्याओं से शिक्षामित्र घिरा हुआ है।

 

अब उसे हर पल यही आशा है कि कौन घड़ी में कौन उसकी मदद कर दें ताकि उसका जीवन गुजर हो जाय। किसी भी राज्य की सरकार अपने राज्य की जनता की रहनुमा होती है उसे 23 साल से शिक्षकों के बराबर सेवा देने वाले शिक्षामित्र को समाज व सरकार की मदद करने की इतनी बड़ी सजा देना घोर अन्याय है। संविधान की धारा 14 क का घोर उलंघन है। समानता के अधिकार पर कुल्हाड़ी मारकर सरकार द्वारा जघन्य अपराध किया जा रहा है।

सरकार द्वारा अनेक रास्ते निकल सकते हैं बस मन की इच्छा होनी चाहिए। शिक्षामित्रों के साथ सौतेला व्यवहार कर इनको गहरी खाई में धक्का देना बहुत बड़ा पाप है क्योंकि इन्होंने पूर्ण योग्यता हासिल कर बच्चो को 22 साल शिक्षा दी है समाज को दिशा देने का काम किया है। अब उम्र के अंतिम पड़ाव पर उन सभी को सहानुभूति की जरूरत है। उत्तर प्रदेश सरकार से मेरी मांग है कि शिक्षामित्रों के लिए समान कार्य समान वेतन पर विचार करें और नियमावली में संशोधन कर अतिशीघ्र रोज रोज होने वाली मौत से बचाएं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

खाद बिक्री में बड़ी कार्रवाई: 2 लाइसेंस निलंबित, 2 को नोटिस जारी

कानपुर देहात: खरीफ अभियान 2025 के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण और सही दाम पर खाद…

11 hours ago

हर घर तिरंगा अभियान: पुखरायां में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति का दिखा अद्भुत नजारा

कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 के पावन अवसर पर, आज पुखरायां में 'हर घर तिरंगा'…

12 hours ago

प्रधानाध्यापक के बराबर मिलेगा प्रभारी प्रधानाध्यापक को वेतन

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हजारों इंचार्ज हेड मास्टर के लिए…

13 hours ago

युवक ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

रनियां, कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के पतारी गांव में मंगलवार की देर रात एक…

14 hours ago

देशभक्ति के रंग में रंगा कानपुर देहात

कानपुर देहात - स्वतंत्रता दिवस से पहले, देशभक्ति के जोश से सराबोर कानपुर देहात ने…

16 hours ago

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

2 days ago

This website uses cookies.