G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

शिक्षामित्र के आकस्मिक निधन पर शोक की लहर

सरवनखेड़ा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय ह्रदयपुर में तैनात शिक्षामित्र विमल कुमार पुत्र छेदीलाल की अचानक तबीयत खराब होने से परिजन उसे रनिया स्थित अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत देख उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया कानपुर में गैस्ट्रो लिवर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

अमन यात्रा, कानपुर देहात : सरवनखेड़ा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय ह्रदयपुर में तैनात शिक्षामित्र विमल कुमार पुत्र छेदीलाल की अचानक तबीयत खराब होने से परिजन उसे रनिया स्थित अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत देख उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया कानपुर में गैस्ट्रो लिवर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वे काफी समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। मृतक की दो पुत्रियां एंजल 12 वर्ष एवं आरजू 7 वर्ष हैं। इनकी परवरिश कैसे होगी समझ से परे है।
शिक्षामित्र की अचानक मृत्यु से जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वही ग्रामवासी भी बेहद स्तब्ध हैं। पति के निधन से पत्नी का रोते-रोते बुरा हाल है। वह बेहोश होकर गिर जा रही है। वहीं उनके निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है। ग्रामवासियों के मुताबिक विमल बेहद सरल स्वभाव के इंसान थे। शिक्षामित्रों क्रमश: ज्ञान सिंह सुधीर तिवारी सर्वेश अमरपाल महेंद्र रामू दीपेंद्र अविनाश सुधीर तिवारी आदि ने अपने साथी के निधन पर संवेदना व्यक्त की।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

20 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

47 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

4 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.