सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : जनपद मुख्यालय कानपुर देहात की प्रमुख नगर पंचायत अकबरपुर के नेहरू नगर निवासी पूर्व सभासद जितेंद्र यादव की शिक्षा पत्नी श्रीमती अर्चना पुत्री 5 वर्षीय अक्षिता तथा 15 माह के पुत्र को उनके अपने मकान में गिरायादार के रूप में रह रहे अवनीश प्रजापति ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर हत्या कर दी थी। उक्त मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय जिला जज रजत सिन्हा की अदालत का निर्णय आया है जिसमें शिक्षिका और उसके दो मासूमों की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा हुई। साथ ही अर्थ दंड के रूप में पांच लाख रुपया भी देना होगा।
आरोपी को पुलिस ने विवेचना के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ज्ञात हो कि उक्त घटना 28 फरवरी 2021 को घटित हुई थी और अपर जिला जज प्रथम रजत सिंह की अदालत में उक्त मामले की सुनवाई चल रही थी जिस पर बीच में 11 मार्च,19 मार्च और 23 मार्च की तिथियां नियत की गई किंतु अब सजा के बिंदुओं पर 28 मार्च की तिथि तय की गई है।
इस संबंध में सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि किराए के रूप में रह रहे अवनीश प्रजापति घर के आसपास कूड़ा फेंक देता था जिसके कारण शिक्षिका अर्चना टोका टाकी किया करती थी और इसी खुन्नस के चलते उसने इतना बड़ा कांड कर डाला।
पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील में आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन दुष्यंत कुमार मौर्य ने जनशिकायतों… Read More
कानपुर देहात: स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की जा रही 69वीं जनपदीय एवं मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए… Read More
कानपुर देहात: यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व,… Read More
पुखरायां (कानपुर देहात) - रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय, पुखरायां के प्राचार्य और इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. हरीश कुमार सिंह को… Read More
कानपुर देहात - कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां… Read More
कानपुर देहात: जनपद के डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी के पास शनिवार सुबह कानपुर इटावा हाइवे किनारे एक युवक का… Read More
This website uses cookies.