उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की 450 भर्ती तिथियाँ निर्धारित

मुख्य विकास अधिकारी  लक्ष्मी एन ने सभी वि०सं० अधिकारियों को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया है कि शिक्षित बेरोजगार युवको को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये जी०डी०एक्स० सिक्योरिटी इण्डिया लि० नोयडा एवं स्किल इण्डिया नई दिल्ली के परस्पर के सहयोग से सुरक्षा सैनिकों की भर्ती का कार्यक्रम दिनांक 15.07.2023 से 26.07.2023 तक जिले के समस्त 10 वि०खं० में भर्ती कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी  लक्ष्मी एन ने सभी वि०सं० अधिकारियों को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया है कि शिक्षित बेरोजगार युवको को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये जी०डी०एक्स० सिक्योरिटी इण्डिया लि० नोयडा एवं स्किल इण्डिया नई दिल्ली के परस्पर के सहयोग से सुरक्षा सैनिकों की भर्ती का कार्यक्रम दिनांक 15.07.2023 से 26.07.2023 तक जिले के समस्त 10 वि०खं० में भर्ती कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसमें 450 पद के लिए भर्ती होना है चयनित अभ्यार्थियों को 15 दिवस का आवासीय प्रशिक्षण ट्रेनिंग सेन्टर नोयडा परी चौक में देकर 58 वर्ष तक स्थायी नियुक्ति के साथ उत्तर-प्रदेश के बड़े औद्यौगिक क्षेत्रों में पद स्थापित किया जायेगा।

जी०डी०एक्स० सिक्योरिटी इण्डिया लि० नोयडा के डिप्टी कमाण्डेट रामकिशन सिंह ने अधिक जानकारी देते हुये बताया कि सभी वि०खं० कार्यालय पर 10:30 बजे से 03:30 बजे तक अलग-अगल भर्ती तिथियों में चयन प्रक्रिया आयोजित की जायेगी। इस भर्ती मेले के क्रम में दिनांक 15.07.2023 को वि०सं० राजपुर, दिनांक- 17.06. 2023 वि०खं० सरवनखेड़ा, दिनांक- 18.07.2023 वि०खं० डेरापुर, दिनांक- 19.07.2023 वि०सं० अमरौधा, दिनांक- 20. 07.2023 वि०खं० अकबरपुर, दिनांक 21.07.2023 वि०खं० सन्दलपुर, दिनांक 22.07.2023 वि०खं० मैथा दिनांक 24. 07.2023 वि०खं० झींझक दिनांक 25.07.2023 वि०खं० रसूलाबाद दिनांक 26.07.2023 वि०खं० मलासा में आयोजित किया जायेगा। इस भर्ती के इच्छुक अभ्यार्थी जो न्यूनतम 10वी0 पास ऊँचाई – 168 सेमी0 उम्र 18 से 45 वर्ष वजन 52 से 96 कि०ग्रा० के बीच हो वहीं अभ्यार्थी इस भर्ती के लिये पात्र होंगे। इच्छुक अभ्यार्थी 10वी, 12वी अंकसूची एवं आधारकार्ड की फोटोकापी एक फोटो के साथ निर्धारित तिथि में वि०खं० स्थल पर उपस्थित हो। चयनित अभ्यार्थियों को स्थायी नियुक्ति के साथ 12,000/-रू0 से 15,000/-रू0 के मासिक मानदेय के साथ पी०एफ० ग्रेच्युटी, ईएसआई द्वारा मेडिकल सुविधा, सालान वेतनवृद्धि प्रमोशन, बोनस जैसी अनेक सुविधाये दी जायेगी। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद संस्था द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा। इस भर्ती की अधिक जानकारी के लिये शिक्षित बेरोजगार युवक भर्ती अधिकारी के मोबाइल नम्बर 9667989993, 8318020726, सम्पर्क स्थापित कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

 

 

 

Print Friendly, PDF & Email
Pranshu Gupta
Author: Pranshu Gupta

Related Articles

AD
Back to top button