कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

शैक्षिक महासंघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों से मुलाकात कर सौंपे हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान के प्रपत्र

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के 1 सितंबर को प्रस्तावित हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार तिवारी के मार्गदर्शन और जिलाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में विभिन्न विकास खंड में खंड शिक्षा अधिकारियों से कार्यक्रम के विषय में वार्ता कर पंच संकल्प कार्यक्रम के विषय में पत्रक भेंट किए गए।

Story Highlights
  • संदलपुर बीआरसी में हुई तैयारी बैठक

कानपुर देहात। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के 1 सितंबर को प्रस्तावित हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार तिवारी के मार्गदर्शन और जिलाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में विभिन्न विकास खंड में खंड शिक्षा अधिकारियों से कार्यक्रम के विषय में वार्ता कर पंच संकल्प कार्यक्रम के विषय में पत्रक भेंट किए गए।

सरवनखेड़ा इकाई ने ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह को, अकबरपुर इकाई ने जिला महामंत्री पुनीता पालीवाल के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह को, राजपुर में कार्यक्रम से संयोजक देवेंद्र तिवारी और ब्लॉक अध्यक्ष हरिओम दीक्षित के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार गुप्ता को, संदलपुर विकासखंड में ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह को और जिला मंत्री विवेक पाल के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी रसूलाबाद को पंच संकल्प के प्रपत्र दिए गए।

photo 14 1 1

कार्यक्रम के जिला संयोजक संत कुमार दीक्षित ने विकासखंड अमरौधा, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला ने विकासखंड संदलपुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने विकासखंड राजपुर का प्रवास कर पदाधिकारियो के साथ कार्यक्रम की रणनीति बनाई।

विकासखंड संदलपुर की बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन मंत्री अनंत त्रिवेदी ने कहा कि सभी शिक्षकों के लिए विद्यालय और बच्चों के प्रति समर्पण दिखाने का यह अच्छा अवसर है सभी लोग बढ़-चढ़कर 1 सितंबर को प्रार्थना सभा में छात्रों के साथ पंच संकल्प लें। इस दौरान मुकेश बाबू, प्रताप सिंह, अंशुल गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, सुभाष दीक्षित, अमित तिवारी, आभा अवस्थी, कंचन कामिनी, अतुल तिवारी, अजय तिवारी, मयंक मिश्रा, पुनीत द्विवेदी नीरज गुप्ता, नरेंद्र सिंह, अभय दीप मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

aman yatra
Author: aman yatra


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading