G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के 1 सितंबर को प्रस्तावित हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार तिवारी के मार्गदर्शन और जिलाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में विभिन्न विकास खंड में खंड शिक्षा अधिकारियों से कार्यक्रम के विषय में वार्ता कर पंच संकल्प कार्यक्रम के विषय में पत्रक भेंट किए गए।
सरवनखेड़ा इकाई ने ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह को, अकबरपुर इकाई ने जिला महामंत्री पुनीता पालीवाल के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह को, राजपुर में कार्यक्रम से संयोजक देवेंद्र तिवारी और ब्लॉक अध्यक्ष हरिओम दीक्षित के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार गुप्ता को, संदलपुर विकासखंड में ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह को और जिला मंत्री विवेक पाल के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी रसूलाबाद को पंच संकल्प के प्रपत्र दिए गए।
कार्यक्रम के जिला संयोजक संत कुमार दीक्षित ने विकासखंड अमरौधा, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला ने विकासखंड संदलपुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने विकासखंड राजपुर का प्रवास कर पदाधिकारियो के साथ कार्यक्रम की रणनीति बनाई।
विकासखंड संदलपुर की बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन मंत्री अनंत त्रिवेदी ने कहा कि सभी शिक्षकों के लिए विद्यालय और बच्चों के प्रति समर्पण दिखाने का यह अच्छा अवसर है सभी लोग बढ़-चढ़कर 1 सितंबर को प्रार्थना सभा में छात्रों के साथ पंच संकल्प लें। इस दौरान मुकेश बाबू, प्रताप सिंह, अंशुल गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, सुभाष दीक्षित, अमित तिवारी, आभा अवस्थी, कंचन कामिनी, अतुल तिवारी, अजय तिवारी, मयंक मिश्रा, पुनीत द्विवेदी नीरज गुप्ता, नरेंद्र सिंह, अभय दीप मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.