सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : बीते वर्षों से चली आ रही परम्परा के अनुक्रम में अकबरपुर राम लीला समिति की कार्यकारिणी आज भाजपा कार्यालय पहुंची जहाँ जनपद मुख्यालय पर सम्पन्न होने वाली 154 वीं राम लीला की जानकारी दी तथा उन्हें पगड़ी पहनाई तथा उत्तरीय भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी,जिला उपाध्यक्ष राम जी मिश्र को भी सम्मानित किया गया।उल्लेखनीय है कि कार्यकारिणीं की ओर से श्री रामलीला समिति के संचालन में सहयोगी भूमिका निभाने वाले पंडित ब्रह्म कुमार द्विवेदी,अंगद अभिनेता पंडित राहुल तिवारी, रावण अभिनेता पंडित राजन द्विवेदी, पंडित प्रमोद कुमार मिश्र,पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह गुड्डन आदि को भी सम्मानित किया गया।
बताते चलें कि अकबरपुर की ऐतिहासिक राम लीला 29 सितंबर से प्रारंभ होकर 19 अक्टूबर तक आयोजित की जायेगी जिसमें शिव बारात,पुष्प वाटिका धनुष यज्ञ, राम बन गमन, विजयादशमी उत्सव राम राज्याभिषेक, नगर भ्रमण आदि प्रमुख कार्यक्रम आकर्षण के केंद्र रहेंगे। इस अवसर पर श्रीराम लीला समिति के अध्यक्ष प्रशांत ओमर, महामंत्री सुनील कुमार गुप्त एडवोकेट, मयंक शुक्ल,रिशु गुप्त के अतिरिक्त पूर्व सभासद गोपाल सैनी उपस्थित रहे।
पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मीनापुर गांव स्थित सीएलडी इंटर कॉलेज…
कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के चाट निवादा गांव के रहने वाले 50 वर्षीय…
पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मोहम्मदपुर तथा घार में देश का 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े…
पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां में शुक्रवार को देश का…
पुखरायां। कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रसूलाबाद कस्बे…
पुखरायां।कानपुर देहात के विधा संजीवन शिक्षा निकेतन जूनियर हाइस्कूल हलधरपुर भोगनीपुर में शुक्रवार को स्वतंत्रता…
This website uses cookies.