श्री राम बाजार धनुष यज्ञ लीला समिति के प्राचीन रामलीला मैदान के राम चबूतरा के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ

बरौर कस्बा स्थित श्री राम बाजार धनुष यज्ञ लीला समिति के प्राचीन रामलीला मैदान के राम चबूतरा के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य व उनके प्रतिनिधि द्वारा ईंट रखकर व पूजन कर किया गया।इस अवसर पर कस्बावासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। बरौर कस्बा स्थित श्री राम बाजार धनुष यज्ञ लीला समिति के प्राचीन रामलीला मैदान के राम चबूतरा के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य व उनके प्रतिनिधि द्वारा ईंट रखकर व पूजन कर किया गया।इस अवसर पर कस्बावासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।बताते चलें कि बरौर कस्बे में करीब 200 वर्षों से निरंतर श्री राम बाजार धनुष यज्ञ लीला समिति के तत्वाधान में रामलीला मैदान में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।वहीं रामलीला के निरंतर संचालन व कलाकारों के मंचन हेतु ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के लगातार प्रयास से चबूतरा का सौंदर्यीकरण का कार्य संभव हो सका।

जिसका शुभारंभ बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य राधा देवी तथा उनके प्रतिनिधि सियाराम काका के द्वारा चबूतरा पर ईंट रखकर पूजन कर किया गया तथा मिष्ठान वितरण किया गया।इस अवसर पर कस्बावासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य राधा देवी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम श्री राम वैदिक धर्म एवम संस्कृति के आदर्श हैं।

भगवान राम ने अपने आदर्श जीवन एवं व्यवहार से संसार के लोगों को धर्म एवम मर्यादाओं का पालन करने का पावन संदेश एवं उपदेश दिया है।हम सभी को भगवान श्री राम के आदर्शों से प्रेरणा लेना चाहिए एवं उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि महेश संखवार,राम जी चतुर्वेदी, सोनू शुक्ला,राजेश अवस्थी,मंडल अध्यक्ष जीतेंद्र सचान,अशोक दोहरे,कमलेश गुप्ता,दीपक सेन,रामकुमार चतुर्वेदी आदि लोग मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराई,दो की मौत

पुखरायां। कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में बाइक…

2 hours ago

मिशन शक्ति अभियान फेज 5 व शक्ति दीदी अभियान के तहत महिलाओं, बालिकाओं को किया गया जागरूक

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में महिला सुरक्षा व नारी शसक्तीकरण हेतु…

2 hours ago

मुख्य विकास अधिकारी ने तहसील भोगनीपुर में की जनसुनवाई,04 शिकायतों का किया गया निस्तारण

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी ने जनसुनवाई…

2 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।राजपुर थाना क्षेत्र के सिलहरा गांव में…

2 hours ago

कानपुर देहात में मासूम बालिका की हत्या व एस सी,एस टी मामले में आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी…

10 hours ago

कानपुर देहात में करंट लगने से किशोरी की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के सिसाही गांव में…

1 day ago

This website uses cookies.