कोंच(जालौन)। केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित सेवा संवाद सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री और बालिकाओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर उन्हें दवाईयां,सैनेटाइजर, पेड का वितरण किया गया।भर्ती रोगियों को फल वितरित कर गर्भवती महिलाओं, टीकाकरण कराने आयीं बालिकाओं सहित स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सभी चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन भी किया गया।
मुख्य अतिथि जिला मंत्री अंजू अग्रवाल, नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया व महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष मीरा चंदेरिया ने इस दौरान उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।वहीं महिला सदस्यों ने केंद्र सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों व उपलब्धियों से परिपूर्ण पत्रक बांटे। इस मौके पर बादाम कुशवाहा,ओपी कुशवाहा, दीपक मिश्रा, डॉ पीडी चंदेरिया, सभासद कृष्णा झा, नंदिनी पटेल, मंजुला पाटकार,मणि सोनी,गुड्डी,स्नेहा अग्रवाल, भूमि पटेल,सरोज सोनी, रजनी अग्रवाल,कुसुम चंदेरिया,अनीता चंदेरिया, रिधम चंदेरिया,अजय कुशवाहा छोटू, अंकित चंदेरिया, आकाश दुबे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कानपुर देहात: खरीफ अभियान 2025 के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण और सही दाम पर खाद…
कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 के पावन अवसर पर, आज पुखरायां में 'हर घर तिरंगा'…
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हजारों इंचार्ज हेड मास्टर के लिए…
रनियां, कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के पतारी गांव में मंगलवार की देर रात एक…
कानपुर देहात - स्वतंत्रता दिवस से पहले, देशभक्ति के जोश से सराबोर कानपुर देहात ने…
कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…
This website uses cookies.