संघ का गुरू भगवा ध्वज हजारों वर्षों से प्रेरणा का प्रतीक- रवि

भगवा ध्वज से प्रेरणा लेकर हजारों साल से महापुरुषों ने भारत की कीर्ति का डंका दुनिया में बजाया है ।समर्पण भाव से राष्ट्र उत्थान में लगने के लिए यह ध्वज निरंतर प्रेरणा देता है। यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक रवि द्विवेदी ने स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में आर एस एस की माधव शाखा द्वारा रविवार को आयोजित गुरु पूर्णिमा उत्सव पर स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहीं.

अमन यात्रा ब्यूरो पुखरायाँ कानपुर देहात। भगवा ध्वज से प्रेरणा लेकर हजारों साल से महापुरुषों ने भारत की कीर्ति का डंका दुनिया में बजाया है ।समर्पण भाव से राष्ट्र उत्थान में लगने के लिए यह ध्वज निरंतर प्रेरणा देता है।
यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक रवि द्विवेदी ने स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में आर एस एस की माधव शाखा द्वारा रविवार को आयोजित गुरु पूर्णिमा उत्सव पर स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने व्यक्ति के बजाए तत्त्व रूपी परम पवित्र भगवा ध्वज को गुरु माना है जो हजारों साल से भारत के गौरवशाली अतीत का साक्षी और शाश्वत है।सूर्य के समान स्वयं जलकर दुनिया को प्रकाशमान करने वाले गुरु के समक्ष समर्पण का दिन है गुरु पूर्णिमा। करोना काल में डॉक्टरों ,सफाई कर्मी शिक्षकों ,समाज कार्य करने वालों ने अपने जीवन को दूसरों की सेवा और जीवन रक्षा में होम कर दिया।

समर्पण का यह भाव भारत को अपनी सांस्कृतिक विरासत से मिला है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले 98 वर्षों से शाखा जैसी कार्यशाला से करोड़ों स्वयंसेवकों को तैयार कर समाज के हर क्षेत्र में भारत के उत्थान में लगा है।
स्वयंसेवको के चलते ही अयोध्या में श्री राम मंदिर , कश्मीर में धारा 370 हटना व अब समान नागरिक संहिता जैसे विषयों में सार्थक परिणाम आ रहे है। आज हिंदू समाज को जाति पंथ के भेद मिटाकर हिंदुवा सहोदरा सर्वे का भाव लेकर संगठित होकर मातृभूमि की सेवा में सर्वस्व समर्पित करने का संकल्प लेने की आवश्यकता है तभी भारत अपना खोया हुआ विश्व गुरु का वैभव पा सकेगा।
इस अवसर पर संघ के सह जिला संघचालक प्रदीप सह ,नगर संघचालक राम सुदर्शन, नगर कार्यवाह शिवाजी सहकार्यवाह श्याम बाबा, डा.अभयदीप, विवेक ,सुमित रूद्र ,जीतेन्द्र,राजकिशोर,शिवम, रामप्रकाश ,शनि आदि रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में 19 जून को 50 ओपन जिम का होगा शुभारंभ: स्वस्थ जीवन शैली को मिलेगा बढ़ावा

कानपुर देहात।  कानपुर देहात के ग्रामीणों के लिए एक स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली का…

3 hours ago

कानपुर देहात में विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर हिंसक झड़प

कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कस्बा संदलपुर में एक विवादित जमीन पर निर्माण…

22 hours ago

कानपुर देहात में जान से मारने की नियति से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार,भेजा कोर्ट

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में…

22 hours ago

कानपुर देहात ने एस पी ने की अपराध समीक्षा बैठक,दिए निर्देश

पुखरायां।कानपुर देहात के पुलिस लाइन माती स्थित सभागार में बुधवार शाम पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा…

24 hours ago

कानपुर देहात में रेलवे लाइन किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां। कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के रूरा रेलवे लाइन के किनारे खड्ड में…

1 day ago

यात्रियों के लिए खुशखबरी: झांसी-लखनऊ पैसेंजर अब गोविंदपुरी तक चलेगी

उरई। झांसी मंडल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए झांसी से लखनऊ जाने…

1 day ago

This website uses cookies.