G-4NBN9P2G16

संचारी रोगों से कोई भी मृत्यु जनपद में न हो : जिलाधिकारी

कल दिनांक 1 जुलाई 2023 से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूआत की जा रही है। इसी कार्यक्रम को जिले में सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी नेहा जैन ने जूम के माध्यम से सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों, नगर पंचायतों व नगर निकायों के अधिशाषी अधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों से उनकी विस्तृत कार्ययोजना को जाना, साथ ही निर्देशित किया

अमन यात्रा, कानपुर देहात। कल दिनांक 1 जुलाई 2023 से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूआत की जा रही है। इसी कार्यक्रम को जिले में सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी नेहा जैन ने जूम के माध्यम से सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों, नगर पंचायतों व नगर निकायों के अधिशाषी अधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों से उनकी विस्तृत कार्ययोजना को जाना, साथ ही निर्देशित किया कि सभी नगर निकायों के अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी और जनपद स्तरीय अधिकारी इस बात को सुनिश्चित कर ले कि सही मात्रा में दवाओं का छिड़काव हो, नियमित छिड़काव हो और उन स्थानों को विशेष रूप से चिन्हित कर ले जो संचारी रोगों के दृष्टि से अति संवेदनशील है,

सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस काम में किसी प्रकार की कोई लापरवाही न हो और संचारी रोगों से कोई भी मृत्यु जनपद में नही होनी चाहिए, अन्यथा सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी, साथ ही उन्होंने कहा कि कल से आरंभ हो रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए अपने-अपने गांवों, नगर निकायों इत्यादि में जनप्रतिनिधियों को बुलायें, जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अर्न्तविभागीय संवन्वय अवश्य होना चाहिए, जिससे इस योजना की सफलता शत प्रतिशत हो जाये। उन्होंने कहा कि बच्चों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक बनाया जाये, जिससे बच्चें इस रोग की चपेट में न आये।

उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि डेंगी की जांच हेतु एलाइजा मशीन की उपलब्धता जनपद को शीघ्र करायें, जिससे जनपद के निवासियों को डेंगी की जांच हेतु जनपद से बाहर न जाना पड़े, साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील की, कि सभी नागरिक एक स्थान पर पानी एकत्र न होने दे, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, फागिंग अवश्य करते रहें, साथ ही उन्होंने कहा कि संचारी रोगों से बचने के लिए एक मात्र उपाय है कि जन जागरूकता फैलाया जाये, क्योकि जागरूकता ही बचाव का सर्वोत्तम तरीका है। उन्होंने कहा कि जुलाई माह में होने वाले सभी ग्राम चौपाल की थीम मुख्य रूप से संचारी रोगों के रोकथाम पर केन्द्रित होनी चाहिए।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

पदोन्नति और समायोजन के संबंध में राज्य सरकार को नोटिस जारी

राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More

16 minutes ago

कानपुर देहात में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ,भेजा गया अस्पताल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More

21 minutes ago

हॉली क्रॉस मिशन स्कूल में आज हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More

24 minutes ago

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

50 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

53 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

53 minutes ago

This website uses cookies.