G-4NBN9P2G16

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया साफ- सफाई अभियान

शासन के निर्देशों एवं जिलाधिकारी नेहा जैन के मार्गदर्शन में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 15 जुलाई 2023 को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में साफ सफाई अभियान एवं एन्टी लार्वा का छिड़काव, नालियों की साफ सफाई, पंपलेट वितरण एवं चस्पा करने आदि का कार्य किया गया।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। शासन के निर्देशों एवं जिलाधिकारी नेहा जैन के मार्गदर्शन में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 15 जुलाई 2023 को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में साफ सफाई अभियान एवं एन्टी लार्वा का छिड़काव, नालियों की साफ सफाई, पंपलेट वितरण एवं चस्पा करने आदि का कार्य किया गया।

जिसके अंतर्गत आज शनिवार को डेरापुर क्षेत्र में साफ सफाई का अभियान चलाया गया तथा नालियों में दवा का छिड़काव किया गया। इसी प्रकार नगर पंचायत रनिया में एंटी लारवा का छिड़काव कर्मचारियों द्वारा किया गया। इसी के तहत मैथा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम मांडा में कृषि विभाग द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत पीपीओ राम नरेश पाल व असिस्टेंट प्रोफेसर कुलदीप यादव द्वारा किसानों को चूहा एवं छछूंदर से होने वाले रोगों एवं बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। नगर पंचायत रूरा में नालियों में एंटी लारवा का छिड़काव किया गया। वही डेरापुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर, मोजपुर, कुढा़वल व लडुआपुर मे सूकर पालकों को संचारी रोगों व उनकी रोकथाम तथा साफ सफाई की जानकारी डॉक्टर विश्वजीत सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डेरापुर द्वारा दी गई। वही नगर पंचायत सिकंदरा द्वारा भी नगर में नालियों की साफ-सफाई एवं दवा का छिड़काव किया गया।

 

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई, प्रहलादपुर गांव में बुखार से मृत्यु की सूचना पर हुई जांच

कानपुर देहात: मलासा ब्लॉक के प्रहलादपुर गांव में बुखार से हुई मौतों की खबर मिलने के बाद, स्वास्थ्य विभाग ने… Read More

37 minutes ago

मंगलपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय दलित नाबालिग युवती के साथ दो वर्षों से… Read More

51 minutes ago

शिक्षकों के प्रयासों से ही भारत बनेगा पुनः विश्व गुरु : प्रो निरंकार प्रसाद तिवारी

कानपुर देहात। समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात में निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण, नोडल अधिकारी ने गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

कानपुर देहात। ग्राम्य विकास विभाग के आयुक्त और नोडल अधिकारी जी.एस. प्रियदर्शी ने सोमवार को कानपुर देहात का दौरा कर… Read More

2 hours ago

ग्राम पंचायत रमईपुर की अनोखी पहल; कचरे से कमाई, गांव में बढ़ी सफाई

अमन यात्रा ब्यूरो,कानपुर नगर। जनपद की विधनू ब्लॉक की रमईपुर ग्राम पंचायत अब सिर्फ स्वच्छता का नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता का… Read More

2 hours ago

कानपुर के उद्यमियों से सीधा संवाद, मंत्री राकेश सचान ने समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

कानपुर नगर। उद्यमियों की समस्याओं को सीधे सुनने और उनके समाधान के लिए आज कानपुर में "उद्यम संवाद" कार्यशाला का… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.