G-4NBN9P2G16

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद में लगातार आमजन को किया जा रहा है जागरूक

लोकतन्त्र का कल्याणकारी रूप तभी सामने आता है जब उसमें आमजन के प्रति नेतृत्वकर्ता के मन में पितृतुल्य चिन्ता विद्यमान हो, मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकतन्त्र के इसी रूप से प्रेरित हो, इस मौसम में संचारी रोगों से बचाव हेतु 01 जुलाई से 31 जुलाई तक एक विशेष अभियान पूरे प्रदेश में चलाया है

अमन यात्रा, कानपुर देहात। लोकतन्त्र का कल्याणकारी रूप तभी सामने आता है जब उसमें आमजन के प्रति नेतृत्वकर्ता के मन में पितृतुल्य चिन्ता विद्यमान हो, मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकतन्त्र के इसी रूप से प्रेरित हो, इस मौसम में संचारी रोगों से बचाव हेतु 01 जुलाई से 31 जुलाई तक एक विशेष अभियान पूरे प्रदेश में चलाया है, इसी के दृष्टिगत जनपद कानपुर देहात में भी जिलाधिकारी नेहा जैन के नेतृत्व में इस अभियान को पूरे जनपद में शिद्दत के साथ चलाया जा रहा है।

इस अभियान में न केवल स्वास्थ्य विभाग की टीम लगी है, बल्कि आशा, आंगनबाड़ी व जनपद के सभी जिम्मेदार अधिकारी इस जन उपयोगी अभियान में अपनी भागीदारी निभा रहे है, आज दिनांक 5 जुलाई को भी जनपद के विभिन्न विभागों में साफ-सफाई के साथ-साथ मच्छरों को मारने हेतु एन्टी लार्वा का छिड़काव किया गया, साथ ही साथ नागरिकों को इस बात के लिए सचेत भी किया गया कि इस मौसम में दूषित जल से अनेक बीमारियां होती है।

इस लिए जरूरी है कि सभी नागरिक साफ जल का सेवन करें, जल को उबाल कर पिये। साथ ही साथ नागरिकों को सचेत किया जा रहा है कि आस-पास जल भराव न होने दे, अपने आस पास की नालियों को साफ सुथरा रखे, विकास खण्ड मैथा के प्राथमिक विद्यालय पाण्डेयहार में बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा जन जागरूकता रैली निकाली गयी, पोस्टर, बैनर का प्रयोग करके छात्रों ने इस जनजागरूकता अभियान में हिस्सा लिया। कृषि विभाग द्वारा चूहे व छछूंदर नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत सन्दलपुर विकास खण्ड क्षेत्र के जलालपुर डेरापुर में इनसे बचाव हेतु अपनाये जाने वाले तरीकों के बारे में किसानों एवं आमनागरिकों को विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

1 hour ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

1 hour ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

3 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

4 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.