G-4NBN9P2G16
ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। बरौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कलेनापुर गांव में बुधवार की सुबह एक 40 वर्षीय अधेड़ ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर पंचनामा की विधिक कार्यवाही की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत कलेनापुर गांव निवासी समरथ यादव पुत्र सुखलाल उम्र करीब 40 वर्ष गांव में अपने परिवार के साथ रहकर खेती किसानी का काम करता था।उसकी पत्नी संजू अपने दो बच्चों सोनिया और सौम्या संग करीब डेढ़ वर्ष से अपने मायके में रह रही थी।बुधवार की सुबह करीब आठ बजे के आसपास किन्ही कारणों के चलते उसने अपने घर के बने कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर घटना की सूचना परिजनों द्वारा थाना पुलिस को दी गई।
सूचना पर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने हमराहियों संग मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।तत्पश्चात एस आई गुरेंद्र प्रताप सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नशे का लती था तथा तथा कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान था।घटना से परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.