G-4NBN9P2G16
कानपुर

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी का शव फांसी के फंदे मे लटका मिला

घाटमपुर थाना क्षेत्र के भदरस गांव में रविवार देर शाम घर में अकेली किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों कमरे में लगे टीन सेट के एंगल में दुपट्टे के सहारे लटका मिला।

घाटमपुर कानपुर नगर। घाटमपुर थाना क्षेत्र के भदरस गांव में रविवार देर शाम घर में अकेली किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों कमरे में लगे टीन सेट के एंगल में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। किशोरी की माँ जब घर पहुंची तो बेटी को फांसी के फंदे पर लटका देखा। शोर सुनकर आसपास के पड़ोसी मौके पर इकट्ठा हो गए। जिसके पास सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार घाटमपुर थाना क्षेत्र के भदरस गांव निवासी रामू कश्यप किसी कानपुर की ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी करता हैं। घर में रामू की पत्नी और दो पुत्री एक पुत्र रहता है। रविवार शाम को रामू की पत्नी संगीता अपनी दूसरे नंबर की बेटी के साथ गांव स्थित मंदिर में पूजा करने चली गई। वहीं पुत्र किसी काम के चलते बाहर चला गया।

कुछ देर बाद जब मा घर लौटी तो बेटी रक्षा उर्फ बिट्टन उम्र 15 वर्ष को फांसी के फंदे मे लटका देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर आस पास के पड़ोसी मौके पर पहुचे। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल की है वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

14 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

41 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.