G-4NBN9P2G16
बस्ती/पुखरायां। बस्ती में शनिवार सुबह एक लड़के,लड़की का शव मिला।एक दिन पहले से दोनों घर से गायब थे।लड़के की उम्र 14 साल और लड़की की 13 साल है।दोनों के बीच काफी समय से अफेयर चल रहा था।लेकिन घर वाले इसका विरोध करते थे।आशंका है कि दोनों ने इसी के चलते सुसाइड किया है।गौर थाना के बसाहिया में रहने वाले 14 साल के लड़के और आमा गांव की लड़की के बीच काफी दिनो से अफेयर चल रहा था।लड़का कक्षा 10 में और लड़की कक्षा सात में पढ़ाई कर रहे थे।
16 फरवरी की शाम दोनों गांव छोड़कर भाग गए थे।घरवालों ने दोनों की काफी खोजबीन की लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चल सका।शनिवार जीआरपी को खबर मिली कि टिनीच रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर गोरखपुर से आ रही ट्रेन के सामने कूदकर एक लड़का और लड़की ने आत्महत्या कर ली है।घटना की सूचना राहगीरों ने जीआरपी को दी।मौके पर पहुंची जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।दोनों के पास मिले आधार कार्ड से दोनों की शिनाख्त हुई।तत्पश्चात घटना की सूचना परिजनों को दी गई।
ग्रामीणों के अनुसार दोनों काफी दिनों से एक दूसरे को जानते थे।अक्सर छिप छिप कर दोनों एक दूसरे से मिलते रहते थे।जिसको लेकर गांव में काफी चर्चा थी।जब गांव में बहुत ज्यादा बदनामी होने लगी तो दोनों के घरवालों ने कुछ दिनो पहले दोनों को बहुत ज्यादा फटकार लगाई।इसके बाबजूद भी दोनों ने एक दूसरे से मिलना बंद नहीं किया।चाचा ने बताया कि मृतक तीन भाई थे।सतीश पढ़ाई करता था जबकि उसके दो भाई बाहर काम करते थे।घर पर केवल उसकी मां रहती थी।उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।आज हम लोगों को जानकारी मिली कि लड़के ने आत्महत्या कर ली है।रेलवे ट्रैक पर लाश पड़ी है।साथ में एक लड़की की भी लाश है।
क्या मामला है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।लड़की के पिता ने बताया कि सुबह पांच बजे जब मैं उठा तो घर का दरवाजा खुला हुआ था।लड़की घर से गायब थी।इसके बाद हमें लगा कि कहीं गई होगी।दो घंटे बाद भी नहीं आई तो हम लोगों ने तलाश शुरू की।कहीं कुछ पता नहीं चला।किसी प्रकार कोई बात नहीं हुई थी।शाम को सब कुछ नोर्मल था।वह चुपके से घर से निकल गई।हमारे तीन लड़कियां और एक लड़का है।ये पहले नंबर की लड़की थी।कक्षा सात में पढ़ती थी।आत्महत्या क्यों की इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।मामले में थाना प्रभारी गौर ने बताया कि प्रेमी युगल ने शनिवार सुबह ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।घटना की जांच की जा रही है।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.