कानपुर देहात

संदिग्ध हालत में बरामदे में लटका मिला महिला का शव

जिले के सहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज रविवार को एक महिला ने अपने ही घर के बरामदे में कुंडे से फंदा लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह पति के पहुंचने पर जानकारी हुई।

विकास सक्सेना,औरैया। जिले के सहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज रविवार को एक महिला ने अपने ही घर के बरामदे में कुंडे से फंदा लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह पति के पहुंचने पर जानकारी हुई। गांव के ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई करते हुए सब पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। महिला के पिता ने हत्या की आशंका जाहिर की है। महिला की मौत से परिजनों में कोहरा मच गया।

 

थाना सहार क्षेत्र के ग्राम पुर्वा देवीदास निवासी रिंकी उम्र करीब 30 वर्ष पत्नी संजीव कुमार उर्फ बीरू ने अपने घर में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की शादी करीब 8 वर्ष पूर्व हुई थी। अहिवरन सिंह पुत्र शिववचन निवासी वैसौली थाना अछल्दा ने अपनी पुत्री की हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक दिन पहले ही वह अपनी बेटी के घर से बड़ी बेटी जो दिबियापुर में रहती है, उसके घर गये थे। सुबह जानकारी होने पर वह पूर्व देवीदास पहुंचे, तो उनकी बेटी का शव घर में पड़ा था। मृतक के दो बेटी व एक बेटा है। मृतिका का पति मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। मायके पक्ष से पहुंचे लोगों ने हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार ने जांच पड़ताल की। थाना अध्यक्ष सहार विनोद कुमार ने बताया की तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुई है। फौरी तौर पर सूचना के आधार पर शव को पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

4 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

6 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

6 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

6 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

6 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

6 hours ago

This website uses cookies.