G-4NBN9P2G16
जालौन: संविधान दिवस पर लोकभवन लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण उपस्थित गणमान्य तथा अतिथियों द्वारा देखा व सुना गया।
संविधान दिवस के अवसर पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान व जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका का पाठन कराया और संविधान निर्माता को नमन किया।
सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत के लिए आज का दिन काफी खास है। आज ही के दिन हमारे देश ने संविधान को अपनाया था। बाबा साहेब भीमराव आंबे़डकर के नेतृत्व में हमारा संविधान बना जिसके बाद इसे आज तक सर्वोपरि माना जाता है। इस बात को आज 75 साल हो गए हैं। देश आज संविधान दिवस मना रहा है।भारत जैसे विशाल देश के लोकतंत्र की शक्ति हमारा संविधान ही है, जो हर व्यक्ति के लिए न्याय और समान अधिकार सुनिश्चित कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का मंत्र देता है। हमारा विश्वास है कि संविधान सिर्फ मंचों पर दिखाने की एक पुस्तक नहीं,बल्कि पूर्ण श्रद्धा से आत्मसात कर सार्वजनिक जीवन में अपना सर्वोच्च योगदान देने की कुंजी है।
उन्होंने कहा कि इस संविधान दिवस पर एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लें।जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। उन्होंने संविधान को एक प्रेरणास्त्रोत बताया, जो देश को मार्गदर्शन प्रदान करता है। जिलाधिकारी ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके योगदान के कारण ही भारत को एक प्रगतिशील और समावेशी संविधान मिला। उन्होंने सभी देशभक्तों को नमन करते हुए कहा कि संविधान का पालन कर हम देश को और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, जिला विकास अधिकारी महेंद्र चौबे, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह आदि सहित सम्बंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
This website uses cookies.