उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

संविलियन विद्यालय बिदखुरी में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस,आयोजित किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम

मलासा विकासखंड के संविलियन विद्यालय बिदखुरी में रविवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।झंडारोहण ग्राम प्रधान विमल सचान लालू ने किया।तत्पश्चात छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए।जिन्हें दूर दराज के लोगों ने खूब सराहा

Story Highlights
  • भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश,यहां ऊंच नीच में नहीं है कोई भेद
  • सीता यादव प्रदेश अध्यक्ष एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति

पुखरायां।मलासा विकासखंड के संविलियन विद्यालय बिदखुरी में रविवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।झंडारोहण ग्राम प्रधान विमल सचान लालू ने किया।तत्पश्चात छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए।जिन्हें दूर दराज के लोगों ने खूब सराहा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति की प्रदेश अध्यक्ष सीता यादव ने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कारस्वरूप पठन पाठन सामग्री वितरित की।मौजूद शिक्षकों छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह दिन हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है और सभी लोगों के प्रति समान व्यवहार करने का पाठ पढ़ाता है।ग्राम प्रधान विमल सचान लालू ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश को चलाने के लिए संविधान महत्त्वपूर्ण होता है।ऐसे में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने भारत के संविधान को तैयार किया।संविधान को तैयार होने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन लगे और इसके बाद 26 जनवरी 1950 को इसे देश भर में लागू कर दिया गया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महेंद्र पाल ने किया।इस मौके पर प्रधानाध्यापक गीता यादव,शिक्षक सालिकराम, सुनीता गुप्ता,प्रियंका सचान,अमिता सचान,गीतांजलि पाल,शोभा सचान,जैकलीन सचान,रीना श्रीवास्तव,धर्मेंद्र सचान समेत समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

anas quraishi
Author: anas quraishi

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading