G-4NBN9P2G16
सतीश कुमार, रनियां,अमन यात्रा। नगर पंचायत रनियां व गांवों में मतदान को लेकर सुबह से उत्साह दिखाई दिया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाता दिखाई देने लगे। नगर पंचायत रनिया के साथ गांव गांव पोलिंग बूथ पर लंबी लंबी कतार दिखाई देने लगी। ग्रामीण क्षेत्र में मतदाता अपना काम छोड़कर पहले वोट डालने पहुंचा। यहां महिलाओं की भी लंबी कतार देखने को मिली। वहीं दोपहर समय बूथों पर मतदाताओं की संख्या में कमी आई, वहीं शाम होते होते फिर पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। पोलिंग बूथों के बाहर जुटी भीड़ भी उत्साह को प्रदर्शित कर रही थी।
वही सोमवार को सुबह जैसे ही मतदान शुरू हुआ रनिया स्थित संविलियन विद्यालय पहुंचकर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय व रनिया एसओ महेंद्र पटेल ने व्यवस्थाएं देखी। सुबह लगभग 10 बजे एडीजी कानपुर आलोक सिंह रनिया स्थित संविलियन विद्यालय पहुंचें। उन्होंने व्यवस्थाएं देखी तथा एजेंटों से जानकारी ली। एजेंट शुभम भारद्वाज ने एडीजी को बताया कि पुलिस ने वोटर लिस्ट ले ली है। इसको लेकर एडीजी ने फटकार लगाई तथा एडीजी के निर्देश के बाद एजेंट को वोटर लिस्ट वापस मिल गई।
मतदाताओं के पोलिंग केंद्र के नजदीक आने के साथ ही बस्ते पर जमा कार्यकर्ता उन्हें पर्ची उपलब्ध कराने के साथ ही पोलिंग बूथ तक ले जा रहे थे। अंदर मतदाताओं के पहुंचने के साथ ही वहां मौजूद अभिकर्ता उनकी मदद कर रहे थे। दोपहर तक शांतिपूर्ण मतदान होने के कारण पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बल भी लोगों के साथ थोड़ा सा नरम रुख अपनाते हुए दिखे। इसके चलते मतदाता बेरोकटोक मतदान केंद्रों तक पहुंचे।
लोकतंत्र के इस महापर्व में आधी आबादी में मतदान को लेकर पूरा उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान करते हुए अपनी वोट की ताकत दिखाई। दिनभर बूथों से महिलाओं की कतार नहीं टूटी। महिलाओं ने घर की दहलीज से बाहर कदम रखकर निर्भीक होकर वोट डाला। महिलाओं में मतदान को लेकर भारी जागरूकता नजर आई। वही सोमवार को सुबह जैसे ही मतदान शुरू हुआ रनिया स्थित संविलियन विद्यालय पहुंचकर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने व्यवस्थाएं देखी।
एडीजी कानपुर आलोक सिंह रनिया स्थित संविलियन विद्यालय पहुंचें। मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर चल रहे चतुर्थ चरण के मतदान/सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारी/ कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होंने एजेंटों से जानकारी ली एजेंट शुभम भारद्वाज ने एडीजी को बताया कि पुलिस ने लिस्ट ले ली है। इसको लेकर एडीजी ने फटकार लगाई तथा एडीजी के निर्देश के बाद एजेंट को वोटर लिस्ट वापस मिल गई।
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
This website uses cookies.