वाराणसी

सड़क हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाकर बचाई थी जान, सीडीओ ने सौंपा प्रमाण पत्र

चंदौली। नियामताबाद विकास खंड के कूढ़े खुर्द गांव निवासी सुनील कुमार यादव ज‌िले के पहले गुड सेमेरिटन बने हैं। शुक्रवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज में आयोजित गोष्ठी में मुख्य वि‌कास अधिकारी अजितेन्द्र नरायन और एएसपी सुखराम भारती ने सुन‌ील को प्रमाण पत्र सौंपा। साथ ही उनके साहसिक कार्य के लिए बधाई दी।

इस मौके पर सीडीओ अजितेन्द्र नरायन ने कहा कि सड़क दुर्घटना में प्रतिवर्ष हजारों लोगों की इसलिए जान चली जाती है। क्योंकि अंतिम समय में उन्हें सहायता करने वाला कोई नहीं रहता। इसको देखते हुए अक्टूबर 2021 में गुड सेमेरिटन यानी नेक आदमी के रूप में सम्मानित करने की एक योजना चलाई है। इसमें प्रदेश में उन व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा जो हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचा कर उनकी जान बचाएंगे। इसके लिए उनको पांच हजार से लेकर एक लाख रुपये तक इनाम दिया जाएगा। वहीं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। इसी क्रम में नियामताबाद विकासखंड के कुढ़े खुर्द गांव निवासी सुनील कुमार यादव को चंदौली का पहला गुड सेमेरिटन के रूप में चुना गया है।

सुनील यादव ने किया था साहसिक कार्य

फरवरी 2022 में सुनील ने पीडीडीयू नगर के एलबीएस कॉलेज के सामने सड़क पर गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की हॉस्पिटल ले जा कर जान बचाई थी। इस तरह सुनील जिले के पहले नेक आदमी बने हैं। सुनील ने बताया कि मैंने किसी सम्मान के कामना से उस व्यक्ति की सहायता नहीं की थी। लेकिन अगर मुझे यह सम्मान मिला है तो इससे मेरा मनोबल और बढा है। आगे भी निरंतर समाज और ऐसे लोगों की सेवा के लिए प्रयासरत रहेंगे। एसडीएम अविनाश कुमार, क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. महेन्द्र कुमार पांडेय, रेलवे इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमरेन्द्र कुमार, शिक्षक योगेश सिंह, फिरोज अहमद, संदीप कुमार, अरुण कुमार मौजूद रहे।

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया हरिशंकरी पौधरोपण

जालौन। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में आज “एक पेड़ मां…

1 hour ago

जिलाधिकारी ने किया बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण

जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज प्रातःकाल उच्च प्राथमिक बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक…

2 hours ago

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

17 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

18 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

19 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

19 hours ago

This website uses cookies.