G-4NBN9P2G16

सड़क हादसे में पूर्व चेयरमैन की हुई मौत

जिला मुख्यालय के गेट के पास हुए एक सड़क हादसे में नगर पालिका परिषद औरैया के पूर्व चेयरमैन एवं सुभाष विचार मंच के संरक्षक धर्मेश दुबे एडवोकेट की मृत्यु हो गयी है।

औरैया,अमन यात्रा । जिला मुख्यालय के गेट के पास हुए एक सड़क हादसे में नगर पालिका परिषद औरैया के पूर्व चेयरमैन एवं सुभाष विचार मंच के संरक्षक धर्मेश दुबे एडवोकेट की मृत्यु हो गयी है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद औरैया के पूर्व चेयरमैन धर्मेश दुबे (73) एडवोकेट आज किसी कार्य से साथी अधिवक्ता अंजनी दीक्षित के साथ जिला मुख्यालय ककोर गये हुए थे। जहां से वह करीब एक बजे अंजनी दीक्षित के साथ बाइक पर सवार होकर वापस औरैया आने के लिए निकले थे।
उनकी बाइक मुख्यालय गेट से आगे निकली ही थी कि तभी विकास भवन की ओर से आ रही तेज रफ्तार प्रेस लिखी कार ने उनकी बाइक में भीषण टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पूर्व चेयरमैन दुबे बाइक से उछलकर दूर जा गिरे और उनका सिर सड़क से टकरा गया। जिससे उन्हें अंदरुनी गंभीर चोटें आ गयीं। वहीं साथी अधिवक्ता दीक्षित हेलमेट लगाये थे, जिस कारण उन्हें ज्यादा चोट नहीं आयी। मौके पर मौजूद लोग पूर्व चेयरमैन दुबे को घायलावस्था में जिला अस्पताल चिचौली ले गये। जहां पर चिकित्सकों ने दुबे के सिर में गंभीर चोट को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जिसके बाद एम्बुलेंस न मिलने पर परिजन व अधिवक्ता सौरभ पाठक उन्हें निजी वाहन से पनेसिया हॉस्पिटल कानपुर ले गये। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया।
पूर्व चेयरमैन एवं अधिवक्ता की मृत्यु पर औरैया शहर समेत जिले में शोक की लहर दौड़ गयी। जिले के अधिवक्ताओं, राजनीतिक, सामाजिक व्यक्तियों, व्यापारियों आदि ने पूर्व चेयरमैन की मृत्यु पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भारापुरवा गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों… Read More

9 hours ago

कानपुर देहात: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बरौर पुलिस ने सोशल मीडिया… Read More

12 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों… Read More

13 hours ago

जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल का जलवा

कानपुर देहात। माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आज बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल… Read More

13 hours ago

जिलाधिकारी ने आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा की, असंतुष्ट फीडबैक पर जताई कड़ी नाराजगी

जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज सितंबर माह… Read More

13 hours ago

विकसित उत्तर प्रदेश संकल्प बैठक में महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण पर जोर

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पंचायत सचिव व स्व-सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं। पुखरायां,कानपुर देहात। मलासा विकासखंड परिसर में… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.