ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात के थाना अकबरपुर क्षेत्र के अंतर्गत सिकंदरा कानपुर हाइवे पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जहां उपचार के दौरान एक युवक की मृत्यु हो गई।
जबकि उसके साथी को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया है।संतकबीरनगर के ग्राम घुसौरा थाना दुधारा निवासी हैदर 30 वर्ष कानपुर के भौंती मंडी में काम करता था।वह किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहा था।वह अकबरपुर क्षेत्र के वंशनपुरवा गांव में अपने दोस्त धर्मेंद्र से मिलने आया था।मुलाकात के पश्चात वह दोस्त धर्मेंद्र के साथ बाइक से वापस भौंती जा रहा था।इसी दौरान कानपुर सिकंदरा हाइवे पर मोहम्मदपुर गांव के सामने तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दोनो युवक घायल हो गए।दुर्घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजकर उनके परिजनों को सूचना दी।उपचार के दौरान हैदर की मौत हो गई।जबकि धर्मेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में कानपुर रेफर कर दिया गया।थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।फरार चालक की तलाश की जा रही है।
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के उलरापुर गांव में…
कानपुर देहात। बताते चले कि जनपद कानपुर देहात में 10 विकासखंड है जिनमे से वर्ष…
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश में कम छात्र संख्या वाले परिषदीय स्कूलों को बंद करने या…
कानपुर देहात: जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देश पर आज कानपुर देहात में टेक्निकल ग्रेड यूरिया…
कानपुर देहात: जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देश पर आज तहसील सिकंदरा के ग्राम खोजाफूल में…
कानपुर देहात में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक राजमिस्त्री का शव मिला है।सूचना पर…
This website uses cookies.