कानपुर देहात

सड़क हादसे में महिला की मौत,पति गंभीर

कानपुर देहात के रूरा बनीपारा मार्ग पर दंपत्ति सड़क हादसे का शिकार हो गए।जिसमें महिला की मौके पर मौत हो गई।वहीं मृतक महिला के पति की हालत नाजुक बनी हुई है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात के रूरा बनीपारा मार्ग पर दंपत्ति सड़क हादसे का शिकार हो गए।जिसमें महिला की मौके पर मौत हो गई।वहीं मृतक महिला के पति की हालत नाजुक बनी हुई है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।फरार लोडर चालक की तलाश की जा रही है।बताते चलें कि मृतक महिला सुनीता 35 वर्ष जजमुइया गांव की निवासिनी थी।मृतका के पति अमित शर्मा बाइक से उन्हें डॉक्टर को दिखाने के लिए बनीपारा जा रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में रामपुर गांव के पास पीछे से आ रहे दूध के लोडर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे दोनो उछलकर दूर जा गिरे।सुनीता लोडर में फंसकर काफी दूर तक घसिटती चली गई।जिसके चलते उसकी मौके पर मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अमित को सीएचसी रूरा भेजा और मृतका सुनीता के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।घटना की जानकारी होते ही मृतक महिला के परिवार में कोहराम मच गया।

मृतका सुनीता के दो पुत्र अभिषेक और गोपी हैं जिनके सिर से मां का साया छिन गया।पुत्रों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी रामगोविन्द मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के बाद फरार लोडर चालक की तलाश की जा रही है।महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

खाद बिक्री में बड़ी कार्रवाई: 2 लाइसेंस निलंबित, 2 को नोटिस जारी

कानपुर देहात: खरीफ अभियान 2025 के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण और सही दाम पर खाद…

8 hours ago

हर घर तिरंगा अभियान: पुखरायां में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति का दिखा अद्भुत नजारा

कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 के पावन अवसर पर, आज पुखरायां में 'हर घर तिरंगा'…

9 hours ago

प्रधानाध्यापक के बराबर मिलेगा प्रभारी प्रधानाध्यापक को वेतन

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हजारों इंचार्ज हेड मास्टर के लिए…

10 hours ago

युवक ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

रनियां, कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के पतारी गांव में मंगलवार की देर रात एक…

11 hours ago

देशभक्ति के रंग में रंगा कानपुर देहात

कानपुर देहात - स्वतंत्रता दिवस से पहले, देशभक्ति के जोश से सराबोर कानपुर देहात ने…

13 hours ago

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

1 day ago

This website uses cookies.