फतेहपुर

सपने में बोला सांप,नौवीं बार डसूंगा तो जाएगी जान,विकास को अब तक 40 दिन में 7 बार काट चुका है सांप,खौफ में हैं परिजन

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से हैरतअंगेज मामला सामने आया है।यहां सांप ने 40 दिन के अंदर 24 वर्षीय विकास दुबे को सात बार काट चुका है। 6 बार विकास को कुछ नहीं हुआ,लेकिन जब सांप ने सातवीं बार विकास को काटा तो उसकी हालत गंभीर हो गई।बरहाल विकास आईसीयू में एडमिट है।

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से हैरतअंगेज मामला सामने आया है।यहां सांप ने 40 दिन के अंदर 24 वर्षीय विकास दुबे को सात बार काट चुका है। 6 बार विकास को कुछ नहीं हुआ,लेकिन जब सांप ने सातवीं बार विकास को काटा तो उसकी हालत गंभीर हो गई।बरहाल विकास आईसीयू में एडमिट है।बता दें कि विकास दुबे मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव का रहने वाला है।

खुलासा हुआ है कि जब विकास को सांप ने तीसरी बार काटा था तो इसे लेकर उसे एक सपना भी आया था।सपने में सांप ने कहा- मैं तुझे 9 बार काटूंगा।आठवीं बार तक तो तू बच जाएगा,लेकिन नौंवी बार तूझे कोई भी शक्ति, तांत्रिक और डॉक्टर नहीं बचा पायेगा।मैं तुझे अपने साथ ले जाऊंगा।

हैरान करने वाली बात ये है कि विकास को सांप ने हर बार शनिवार और रविवार को ही काटा है।विकास के चाचा ने बताया कि इस बार शनिवार को बाला जी मंदिर जाने की चर्चा की गई थी,लेकिन सांप ने 7वीं बार बृहस्पतिवार की रात को ही काट लिया।विकास का इलाज करने वाले डॉक्टर भी हैरान हैं।

विकास को 40 दिनों के अंदर सांप ने 7वीं बार काटा है।विकास और परिजनों के मुताबिक हर बार सांप के काटने के पहले उसे खतरे का आभास भी हो जाता है।सांप के प्रकोप से बचने के लिए विकास कभी मौसी तो कभी चाचा के घर चला जाता है,लेकिन वहां भी सांप उसे काट ही लेता है।विकास का एक ही अस्पताल में इलाज किया जाता है।अस्पताल के डॉक्टर भी हैरान हैं कि ऐसा कैसे संभव है।अब विकास का परिवार सरकार से मदद की गुहार लगा रहा है। 7वीं बार विकास को सांप काटने से परिजन खासा चिंतित हैं।घर में में का माहौल है।

विकास के परिजनों ने कहा कि विकास को सपने में सांप ने 9 बार काटने की बात कही थी।उसमें कहा था कि नौवीं बार वो जीवित नहीं रहेगा।ऐसे में हमे डर सता रहा है कि कहीं ये सच न हो जाए।हमें कुछ भी समझ नहीं आ रहा कि क्या करें और क्या न करें।परिजनों ने कहा कि इस बार सोचा था कि मंदिर जाएंगे,लेकिन उससे पहले ही एक बार फिर सांप ने विकास को काट लिया। डॉक्टर जवाहर लाल ने कहा है कि 12 से 14 घंटे के अंदर विकास को होश नहीं आता है तो खतरे की बात हो सकती है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र ने थाना रुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया, पैदल गश्त कर जनता को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र ने थाना रुरा का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था…

2 hours ago

गणेश चतुर्थी: कानपुर देहात के एसपी ने कहिंजरी में की पूजा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कानपुर देहात: पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है।…

2 hours ago

महिला ने देवर के विरुद्द दर्ज कराई गाली गलौज,मारपीट की रिपोर्ट,पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात। जनपद के मूसानगर थाना क्षेत्र के कछगांव से एक मामला सामने आया है।एक…

4 hours ago

सचेंडी की ₹13 लाख की चोरी का खुलासा, चौकी इंचार्ज शेर सिंह की तत्परता ने दिलाया कानपुर पुलिस को श्रेय

कानपुर नगर/कानपुर देहात: कानपुर नगर और कानपुर देहात पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में दो…

5 hours ago

दहेज उत्पीड़न से आत्महत्या के मामले में आरोपी को 5 साल की जेल

कानपुर देहात: कानपुर देहात पुलिस के 'ऑपरेशन कनविक्शन' के तहत, थाना मंगलपुर पुलिस की प्रभावी…

5 hours ago

दुष्कर्म के आरोपी को कानपुर देहात पुलिस ने दबोचा

कानपुर देहात: कानपुर देहात पुलिस ने अपराधों पर लगाम लगाने की दिशा में एक और…

6 hours ago

This website uses cookies.