G-4NBN9P2G16
अमन यात्रा, रसूलाबाद : 11 अक्टूबर को होने वाला ऐतिसाहिक व विराट दंगल की तैयारियां व प्रचार प्रसार जोरो से चलने लगा है। इस बार विराट दंगल में सपा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष पहुँचकर दंगल का शुभारंभ करेंगे यह जानकारी दंगल आयोजक पुष्पेंद्र यादव के पुत्र बिरुहन जिला पंचायत सदस्य अंकित यादव ने मीडिया को दी है।
जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के नैला कटरा गांव में हर साल की भांति इस साल भी विराट दंगल का आयोजन 11 अक्टूबर को होने जा रहा है। जिसको देखते हुए रसूलाबाद सहित आसपास जिलों में भी इसकी चर्चा जोरों से हैं।यह विराट दंगल कई सालों से होता चला आ रहा है इस दंगल में देश के जाने-माने पहलवान आकर अपना दमखम दिखाते है। और पहलवानों की प्रत्येक कुश्ती बड़ी से बड़ी रखी जाती है। इस विराट दंगल में आसपास क्षेत्र से लाखों की संख्या में पहलवानों की कुश्ती देखने के लिए लोग पहुँचते है। दंगल सुबह 10:00 बजे से लेकर और शाम ढलते तक बराबर चलता रहता है।इस बार विराट दंगल का शुभारंभ करवाने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुँच रहे है उनके साथ कई बड़े नेता भी शामिल होंगे। दंगल आयोजक सपा के वरिष्ठ नेता पुष्पेंद्र यादव ने बताया है की। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने को लेकर विराट दंगल की तैयारी पिछले एक सप्ताह से जोरों से चल रही हैं। दर्शकों के बैठने के समुचित व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात रहेगा।
कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
This website uses cookies.