सपा जिला कार्यालय पर महिला सभा की मासिक बैठक आयोजित

आज शनिवार 9 दिसंबर 2023 को समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर पर महिला सभा की मासिक बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता संगठन की जिला अध्यक्ष रश्मि यादव ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं की उचित भागीदारी कैसे संभव हो इस पर चर्चा की गई

औरैरया। आज शनिवार 9 दिसंबर 2023 को समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर पर महिला सभा की मासिक बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता संगठन की जिला अध्यक्ष रश्मि यादव ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं की उचित भागीदारी कैसे संभव हो इस पर चर्चा की गई। बैठक में रश्मि यादव ने कहा कि आज देश और प्रदेश की महिलाएं अखिलेश यादव की ओर उम्मीद की निगाह से देख रही हैं।

समाजवादी सरकार में गरीब और निचले की तबके की महिलाओं को समाजवादी पेंशन हो या कन्या विद्या धन बिना भेदभाव के मदद पहुंचाई गई। आज कानून व्यवस्था ध्वस्त है और आगे आने वाले चुनाव में परिवर्तन निश्चित है। नेहा अली खान ने कहा कि सपा सरकार में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित रहा आज महिलाएं घर से निकलने में घबरा रही हैं।

समाजवादी पार्टी की पूरे प्रदेश में सबसे बड़ी जीत इटावा की होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से शालिनी सेंगर, रीतू यादव, निर्मला, खुशबू, प्रीति, रीमा सिंह, आशा दोहरे, सुमन देवी, रानी राठौर, आरती देवी सहित करीब आधा सैकड़ा महिलाएं मौजूद रहीं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में कानून व्यवस्था के कुशल संचालन हेतु पुलिसकर्मियों में फेरबदल

पुखरायां।कानपुर देहात में कानून व्यवस्था के कुशल संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा ने गुरुवार…

6 hours ago

मंगलपुर साइबर हेल्प डेस्क का कमाल: 77,000 के गुम हुए 6 मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए

कानपुर देहात - कानपुर देहात की मंगलपुर थाना पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने…

12 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहरीला पदार्थ,हालत गंभीर

कानपुर देहात में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का…

12 hours ago

यूपी सरकार को झटका : हाईकोर्ट ने स्कूलों के मर्जर पर लगाई रोक, पुरानी स्थिति को बहाल रखने का दिया आदेश

राजेश कटियार, लखनऊ/कानपुर देहात। लखनऊ हाईकोर्ट ने परिषदीय स्कूलों के मर्जर पर रोक लगा दी…

13 hours ago

अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए ₹50,000 अनुदान के साथ स्वरोजगार का सुनहरा अवसर

कानपुर देहात,– कानपुर देहात में अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के लिए स्वरोजगार स्थापित करने का…

15 hours ago

भोगनीपुर में चला महिला जागरूकता अभियान,टोल फ्री नंबरों की दी गई जानकारी

पुखरायां।जनपद कानपुर देहात में महिला सशक्तीकरण व नारी सुरक्षा हेतु मिशन शक्ति अभियान फेज 5…

16 hours ago

This website uses cookies.