G-4NBN9P2G16
औरैरया। आज शनिवार 9 दिसंबर 2023 को समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर पर महिला सभा की मासिक बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता संगठन की जिला अध्यक्ष रश्मि यादव ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं की उचित भागीदारी कैसे संभव हो इस पर चर्चा की गई। बैठक में रश्मि यादव ने कहा कि आज देश और प्रदेश की महिलाएं अखिलेश यादव की ओर उम्मीद की निगाह से देख रही हैं।
समाजवादी सरकार में गरीब और निचले की तबके की महिलाओं को समाजवादी पेंशन हो या कन्या विद्या धन बिना भेदभाव के मदद पहुंचाई गई। आज कानून व्यवस्था ध्वस्त है और आगे आने वाले चुनाव में परिवर्तन निश्चित है। नेहा अली खान ने कहा कि सपा सरकार में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित रहा आज महिलाएं घर से निकलने में घबरा रही हैं।
समाजवादी पार्टी की पूरे प्रदेश में सबसे बड़ी जीत इटावा की होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से शालिनी सेंगर, रीतू यादव, निर्मला, खुशबू, प्रीति, रीमा सिंह, आशा दोहरे, सुमन देवी, रानी राठौर, आरती देवी सहित करीब आधा सैकड़ा महिलाएं मौजूद रहीं।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.