G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात: सभापति, मत्स्य जीवी सहकारी संघ लिमिटेड, लखनऊ, उत्तर प्रदेश वीरु साहनी द्वारा सर्किट हाउस, कानपुर देहात के सभाकक्ष में जिला मत्स्य अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, कानपुर देहात एवं मत्स्य जीवी सहकारी समितियों के अध्यक्ष / सचिवों, मत्स्य पालकों के साथ समीक्षा बैठक की गयी।
सभापति द्वारा जिला मत्स्य अधिकारी को निर्देश दिये गये कि जो समितियां सही ढंग से कार्य नहीं कर रही हैं उन मत्स्य जीवी सहकारी समितियों की जांच की जाये तथा एक कार्यक्षेत्र में एक ही समिति का गठन हो। उनके द्वारा जिला मत्स्य अधिकारी, कानपुर देहात को निर्देश दिये गये कि समितियों के कार्यक्षेत्र में कैम्पों का आयोजन कर अधिक से अधिक मत्स्य पालन हेतु के०सी०सी० एवं मछुआ दुर्घटना बीमा के आवेदन लिये जायें।
जनपद-कानपुर देहात में यमुना नदी में मत्स्य आखेट ठेके / पट्टे हेतु जिन खण्डों का न्यूनतम् मूल्य निर्धारण अधिक है उसे कम कराया जाये। जनपद-कानपुर देहात में 06 तहसीलें हैं परन्तु मात्र 02 मैदानी कर्मचारी ही पदस्थ है, जिसमें कर्मचारियों की संख्या बढाने हेतु शासन स्तर से कार्यवाही करायी जायेगी। इसके पश्चात मा0 सभापति द्वारा प्रेसवार्ता की गयी, जिसमें उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
This website uses cookies.