सभी जिम्मेदार अधिकारी छठ पूजा पर्व को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से करायें सम्पन्न : जिलाधिकारी

शासन के निर्देशों के तहत जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने 10 नवम्बर 2021 को जनपद में सूर्यषष्ठी (छठ पूजा) पर्व को मनाये जाने हेतु समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशाषी अधिकारी, समस्त तहसीलदार इत्यादि अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस पर्व के अवसर पर सूर्य को अर्ध्य देने हेतु नदियों के किनारे, जलाशयों, नहरों तथा तालाबों पर स्त्री-पुरूष एवं बच्चे बड़ी संख्या में एकत्रित होते है।

कानपुर देहात। शासन के निर्देशों के तहत जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने 10 नवम्बर 2021 को जनपद में सूर्यषष्ठी (छठ पूजा) पर्व को मनाये जाने हेतु समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशाषी अधिकारी, समस्त तहसीलदार इत्यादि अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस पर्व के अवसर पर सूर्य को अर्ध्य देने हेतु नदियों के किनारे, जलाशयों, नहरों तथा तालाबों पर स्त्री-पुरूष एवं बच्चे बड़ी संख्या में एकत्रित होते है।
उक्त पर्व को सफलतापूर्वक मनाये जाने हेतु पूजन के समय भीड-भाड वाले घाटों, पर सतर्क दृष्टि बनाये रखे। छठ पूजा पर्व के अवसर पर नदी, नहर, तालाब, जलाशयों के किनारे पारम्परिक स्थानों पर पूर्व की भांति नगर पालिका, नगर पंचायत व प्रशासन द्वारा अर्ध्य दिये जाने की समुचित व्यवस्था की जाये, घाटों में पानी के बहाव की समुचित व्यवस्था की जाये एवं घाटों के अन्दर लोग गहरे पानी में न जाये, इस हेतु घाट के अन्दर बैरिकेडिंग की उचित व्यवस्था की जाये, नदी, नहर, तालाब, जलाशयों के किनारे पारम्परिक स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था की जाये,
पूजा आयोजन स्थलों पर किसी भी व्यक्ति के डूबने जैसी दुघर्टना की स्थिति उत्पन्न होने के दृष्टिगत आयोजन स्थलों पर गोताखोरों की व्यवस्था स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा की जाये, पूजा स्थलों की सत्त निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरों की समुचित व्यवस्था की जाये, पूजा स्थलों पर साफ सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि की व्यवस्था की जाये। समस्त एसडीएम, क्षेत्राधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर आयोजन स्थलों का निरीक्षण करेंगे तथा सभी व्यवस्थाओं का स्वयं पर्यवेक्षण कर पर्व को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पादित कराना सुनिश्चित करेंगे।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: ग्राम पंचायत ककलापुर में लगा स्वास्थ्य शिविर

कानपुर देहात: संदलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत अकना की प्रधान मोहिनी सिंह के अनुरोध पर,…

26 seconds ago

कानपुर देहात: रसूलपुर गांव में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

कानपुर देहात: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, नव…

6 minutes ago

कानपुर देहात के किसानों के लिए सुनहरा मौका: बागवानी योजनाओं का लाभ उठाएं

कानपुर देहात: अब कानपुर देहात के किसान भी अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं! सरकार ने…

20 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उर्वरक समीक्षा बैठक सम्पन्न

कानपुर देहात: जनपद के किसानों को समय से, पर्याप्त मात्रा में तथा पारदर्शी व्यवस्था के…

34 minutes ago

कानपुर देहात में दूषित दूध और खोया पर शिकंजा, 9 नमूने जांच के लिए भेजे गए

कानपुर देहात में आम जनता को सुरक्षित दूध और दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए…

41 minutes ago

जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय लोधवा खेड़ा का औचक निरीक्षण किया

कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज गंगा बैराज क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय…

58 minutes ago

This website uses cookies.