G-4NBN9P2G16

सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर गाइडलाइन के अनुसार अभियान को बनाये सफल : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में संचारी रेग नियंत्रण अभियान दिनांक 01 जुलाई से 31 जुलाई तथा दस्तक अभियान दिनांक 16 जुलाई से 31 जुलाई कार्यक्रम के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई.

कानपुर देहात : जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में संचारी रेग नियंत्रण अभियान दिनांक 01 जुलाई से 31 जुलाई तथा दस्तक अभियान दिनांक 16 जुलाई से 31 जुलाई कार्यक्रम के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई, बैठक में दस्तक एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर चर्चा करते हुए सफलता की रणनीति तैयार की तथा विभिन्न विभागों के जिम्मेदारों से समन्वयक स्थापित कर कार्य पूर्ण कराने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि दस्तक और संचारी रोग नियंत्रण दोनों अभियान महत्वपूर्ण है। इसके लिए पूरी गाइडलाइन जारी हुई है। सभी गतिविधियां पुनः विस्तृत कार्ययोजना बनाकर संचालित की जानी है। इसी गाइडलाइन के अनुसार कार्यक्रम को संपन्न कराए जाने हैं। सम्बन्धित विभाग समय से सभी कर्मचारियों के प्रशिक्षण को कराना सुनिश्चित कराएं। जिस विभाग को जो जिम्मेदारी मिली है। उसको पूर्ण कराने में गंभीरता दिखाएं, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
इसमें स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, बाल विकास, नगर विकास, पंचायती राज/ग्राम्य विकास, पशुपालन, दिव्यांग शक्तिकरण, कृषि एवं सिंचाई, ब्लॉक, नगर पंचायत आदि विभागों को जिम्मेदारी दी गई। सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित गाइडलाइन के अनुसार इस अभियान को मूर्त रूप प्रदान करेंगे। दस्तक अभियान में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ती घर-घर दस्तक देंगी तथा साफ-सफाई पर सभी को जागरूक करेंगी। जिलाधिकारी ने जिला पंचात राज अधिकारी एवं नगर निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में नाली, नालों की साफ-सफाई, पशु बाड़े के आसपास की सफाई, दवा छिड़काव, झाड़ियों की कटान आदि कार्य कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने इसके अतिरिक्त उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान को बढ़ावा देने हेतु ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में एक खुली बैठक आयोजित करते हुए संचारी रोग नियंत्रण हेतु एक अभियान चलाकर लोगों मे जागरूकता लाई जाये। उन्होंने कहा कि सभी सीएचसी, पीएचसी चिकित्सालयों में साफ सफाई, झाड़ियों की कटान समय पर की जाये। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जहां डेंगू के मरीज आये थे वहां पर विशेष अभियान चलाकर साफ सफाई करायी जाये, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाये। इस मौके पर बैठक में मुख्य बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी, बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एके सिंह, सभी एमओआईसी, नगर निकाय अधिशाषी अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी आदि विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

बिग ब्रेकिंग: आयकर रिटर्न भरने के लिए आज एक और मौका

नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More

2 minutes ago

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

13 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

13 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

14 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

14 hours ago

कानपुर देहात में नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप,शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.