अमन यात्रा ,कानपुर देहात : प्रदेश में निलम्बित शिक्षकों की बहाली में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की अब खैर नहीं। प्रदेश में 615 शिक्षक निलम्बित हैं। इन सबके खिलाफ चल रही जांचों की समीक्षा करते हुए इनका निस्तारण कराया जाएगा। वहीं समय से ज्यादा निलम्बन रखा तो अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर कहा है कि लम्बे समय तक निलम्बन या फिर जांच की कार्यवाही चलते रहना विभाग और शिक्षक दोनों के लिए अहितकर है। इससे जहां शिक्षकों की कार्यक्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है वहीं विभाग भी शिक्षक की सेवाओं का लाभ नहीं ले पाता है। निलम्बन की समय सीमा तय है। इसके बाद निलम्बन खत्म किया जाना चाहिए।
महानिदेशक ने कहा निलम्बन के सभी मामलों की जांच करते हुए 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट भेजी जाए। यदि किसी का भी निलम्बन समयसीमा से ज्यादा है तो उसकी समीक्षा भी करें।
कानपुर देहात: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है!…
कानपुर देहात: संदलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत अकना की प्रधान मोहिनी सिंह के अनुरोध पर,…
कानपुर देहात: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, नव…
कानपुर देहात: अब कानपुर देहात के किसान भी अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं! सरकार ने…
कानपुर देहात: जनपद के किसानों को समय से, पर्याप्त मात्रा में तथा पारदर्शी व्यवस्था के…
कानपुर देहात में आम जनता को सुरक्षित दूध और दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए…
This website uses cookies.