कानपुर देहात

समाजवादी पार्टी के जन पंचायत कार्यक्रम की तिथियां और स्थान घोषित, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा के निर्देशन में जन पंचायत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष भोगनीपुर राघव अग्निहोत्री ने कार्यक्रम की तिथियां और स्थानों की जानकारी साझा की है।

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा के निर्देशन में जन पंचायत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष भोगनीपुर राघव अग्निहोत्री ने कार्यक्रम की तिथियां और स्थानों की जानकारी साझा की है। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वे समय पर पहुंचकर इन कार्यक्रमों को सफल बनाएं।

कार्यक्रम की तिथियां और स्थान:

  1. 15 फरवरी, शनिवार – सुबह 11:00 बजे से महेरा में
  2. 16 फरवरी, रविवार – सुबह 11:00 बजे से पचलक में
  3. 17 फरवरी, सोमवार – दोपहर 12:00 बजे से गजनेर में बाबा साहब के प्रांगण में
  4. 19 फरवरी, बुधवार – सुबह 11:00 बजे से अमन गार्डन, पुखरायां में
  5. 19 फरवरी, बुधवार – सुबह 11:00 बजे से हृदयपुर में
  6. 19 फरवरी, बुधवार – दोपहर 2:00 बजे से ग्राम जरेला में
  7. 19 फरवरी, बुधवार – शाम 4:00 बजे से ग्राम नौवादपुर में
  8. 22 फरवरी, शनिवार – दोपहर 11:00 बजे से ग्राम चपरघटा में
  9. 22 फरवरी, शनिवार – दोपहर 2:00 बजे से ग्राम बमरौली घाट में

राघव अग्निहोत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी और प्रदेश अध्यक्ष  श्याम लाल पाल जी के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और जनता के बीच पार्टी के संदेश को पहुंचाने का आग्रह किया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से समाजवादी पार्टी जनता की समस्याओं को सुनने और उनके निवारण के लिए प्रतिबद्धता दिखाने का प्रयास करेगी। सभी कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया हरिशंकरी पौधरोपण

जालौन। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में आज “एक पेड़ मां…

27 minutes ago

जिलाधिकारी ने किया बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण

जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज प्रातःकाल उच्च प्राथमिक बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक…

35 minutes ago

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

16 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

17 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

18 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

18 hours ago

This website uses cookies.