G-4NBN9P2G16
बिलासपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े डांडिया कार्यक्रम “रास डांडिया” के मंच पर समाजसेवा के क्षेत्र में सशक्त हस्ताक्षर पायल लाठ को बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री के हाथों सम्मानित किया गया। पायल को यह सम्मान उनके निरंतर सामाजिक कार्यों के लिए प्रदान किया गया, जिसमें महिला सशक्तिकरण, बच्चों की शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, और कोरोना काल में जोखिम उठाकर की गई सेवाएं शामिल हैं।
कोरोना महामारी के दौरान पायल लाठ ने अपने परिवार की परवाह किए बिना, जरूरतमंदों के लिए भोजन बनवाकर बांटा और अपनी सेवाओं के लिए कई अवसरों पर सम्मानित हुईं। हाल ही में, एक सड़क हादसे में घायल 72 वर्षीय बुजुर्ग और एक बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने में मदद की। उनकी इस निःस्वार्थ सेवा भावना को देखते हुए, बिलासपुर के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने उन्हें “गुड सेमेरिटन” अवार्ड से सम्मानित किया था।
सम्मान प्राप्त करने के बाद, पायल लाठ ने “रास डांडिया” के आयोजक प्रिंस भटिया का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें प्रेरित करता है और भविष्य में भी समाजसेवा के कार्यों को जारी रखने की ऊर्जा प्रदान करता है।
पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More
कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More
कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More
This website uses cookies.