G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

समाजसेवी डॉक्टर सुभाष शर्मा की तीसरी पुण्यतिथि पर सिकंदरा कस्बे में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी डॉक्टर सुभाष शर्मा की तीसरी पुण्यतिथि पर सिकंदरा कस्बे में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

ब्रजेन्द्र तिवारी, सिकंदरा। कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी डॉक्टर सुभाष शर्मा की तीसरी पुण्यतिथि पर सिकंदरा कस्बे में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

वहीं आयोजन में पहुंची उत्तर प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री / उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया वही उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र प्रकाश पाल और जिला अध्यक्ष कानपुर देहात मनोज शुक्ला भी मौजूद रहे समाजसेवी डॉक्टर सुभाष शर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रख उनको श्रद्धांजलि दी गई। वही पार्टी में उनके कार्यों को भी सराहा गया। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि डॉक्टर सुभाष शर्मा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ और जुझारू नेता थे। जिन्होंने अपना जीवन पार्टी के साथ गर्दिश में भी कंधे से कंधा मिला कर दिया। जब देश में कांग्रेस की सरकार थी और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की तब डॉक्टर सुभाष शर्मा भारतीय जनता पार्टी का झंडा लेकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते थेऔर चिकित्सीय क्षेत्र में होने के वजह से लोगों का निशुल्क निस्वार्थ भाव से उपचार किया करते थे।

उन्होंने सिकंदरा कस्बे जो कि पिछड़ा क्षेत्र था जिसमे सबसे पहले अस्पताल खोलकर यहां की जनता को बीमारियों से निजात दिलाने का काम किया है।  वही सिकंदरा विधानसभा की जनता डॉक्टर सुभाष शर्मा को इज्जत और सम्मान सहित आज भी याद करती है।देश जब एक भयंकर कोरोनावायरस से जूझ रहा था डॉक्टर मरीज को छू तक नहीं रहे थे ऐसे समय में डॉक्टर सुभाष शर्मा ने सिकंदरा क्षेत्र में दिन-रात हजारों मरीजों का देखरेख कर उनका इलाज कर उन्हें जिंदगी प्रदान की।  इस क्षेत्र की जनता आज भी उन्हें ऐसे संकट की घड़ी में याद करती है हालांकि अब उनकी जगह यह कार्य उनके सुपुत्र डॉक्टर अमित शर्मा कर रहे मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका इलाज करते हैं और साथ ही पार्टी का भी परचम बुलंद करते हैं ।ऐसे डॉक्टर और समाजसेवी की कमी क्षेत्रीय जनता महसूस करती है। वहीं क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित जिला अध्यक्ष ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया और लोगों को उनके मार्गदर्शन पर चलने की सलाह दी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

पदोन्नति और समायोजन के संबंध में राज्य सरकार को नोटिस जारी

राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More

11 minutes ago

कानपुर देहात में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ,भेजा गया अस्पताल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More

16 minutes ago

हॉली क्रॉस मिशन स्कूल में आज हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More

19 minutes ago

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

45 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

47 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

48 minutes ago

This website uses cookies.