G-4NBN9P2G16

समाज में नारी के प्रति बढ़ते अपराध पर तलाशने होंगे समाधान: प्रतिभा शुक्ला

मिशन शक्ति के तहत डीएम ने दिये टिप्स नारी एक रूप अनेक,  नारी सशक्तीकरण का मूलमंत्र स्वस्थ्य रहना भी है: डीएम

 

कानपुर देहात,अमन यात्रा : मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत उप संभागीय परिवहन कार्यालय कानपुर देहात में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला की की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चैहान, जिलाधिकारी  डा0 दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चैधरी उपस्थिति में नारी सशक्तीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि समाज में नारी के प्रति बढ़ते विभिन्न प्रकार के अपराध, उत्पीड़न आदि के प्रकरणों पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए समाधान तलाश करने होंगे। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज में महिलाओं का जो स्थान है, उससे सभी परिचित हैं, और आप लोग भी इसी समाज का हिस्सा हैं, परन्तु आप प्रबुद्व नागरिकों में शामिल हैं, जो समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान और समाज में उनको प्रतिष्ठित स्थान उपलब्ध कराने में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान अदा कर सकता है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चैहान ने कहा कि आज आवश्यकता है कि महिला के प्रति जन सामान्य की भावना को बदला जाए, उनके प्रति आदर और सम्मान की भावना जागृत की जाए और उनको वह सम्मान उपलब्ध कराया जाए जो उसका वास्तविक अधिकार है।

जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने जिला प्रशासन के साथ सहयोग उपलब्ध कराए जाते रहने पर पत्रकार बन्धुओं का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए अपेक्षा की कि मिशन शक्ति सहित शासन द्वारा जनसामान्य के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ पहुंचाने के लिए सहयोग प्राप्त होता रहेगा। उन्होंने कहा कि मीडिया का एक शब्द भी बहुत महत्वपूर्ण और संवेदनशील होता है, जिसका प्रत्यक्ष रूप से समाचार से संबंधित व्यक्ति अथवा परिवार पर उसका प्रभाव पड़ता है। मीडिया लिखी गयी बात एक आइना होती है। इसे निगेटिविटी में जिम्मेदार न ले तथा लिखी गयी बात को गंभीरता से लेते हुए उसका समाधान करें।

जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति से संबंधित नारी सशक्तिकरण, नारी सम्मान तथा नारी स्वालांबन से संबंधित महिलाओं बालिका पुरुषों एवं बच्चों से वार्ता करते हुए अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा महिला एवं बच्चों के प्रति अपराध पर नियंत्रण और उसके प्रति सामाजिक जागरूकता के लिए शासन के निर्देशों के अनुपालन में 25 अक्तूबर तक अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जन सामान्य को जागरूक करना और महिला के प्रति सम्मान और आदर की भावना को जागृत करना है। उन्हांेने बताया कि उक्त कार्यक्रम जिला, तहसील, ब्लाॅक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर प्रतिदिन आयोजित किए जा रहे हैं ताकि आम लोगों की मानसिकता में सकारात्मक परिर्वतन आए और उनके प्रति वास्तविक सम्मान की भावना प्रबल हो सके।  हुए इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दे ताकि महिला के प्रति जन सामान्य की नकारात्मक सोच में सकारात्मक परिर्वतन लाया जा सके। जिलाधिकारी ने महिलाओं की पोष्टिकता को लेकर महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की और कहा स्वस्थ्य महिलायें ही उत्पीड़न से लड़ सकती है इस मामले में महिलायें स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे और महिला और पुरूष एक समान भागीदारी करें।

पुलिस अधीक्षक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बाल विवाह रोकथाम सहायता, पुर्नवास बाल-विवाह करने, कराने हेतु दण्ड का प्रावधान की जानकारी देते कहा कि बाल विवाह रोकथाम हेतु कानूनी प्रावधानों,महिलाओं की सुरक्षा हेतु 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन,112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्डलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन आदि की जानकारी देते हुए कहा कि बाल विवाह हमारे समाज के लिए एक बड़ी समस्या है इसको खत्म करने के लिए लोगो को इसके प्रति अधिक से अधिक जागरूक होना पड़ेगा साथ ही बच्चों के परिवार के लोगो को भी बाल विवाह से होने वाली समस्यों के बारे जानकारी दी जानी चाहिए और उनके पुनर्वासन मे भी सभी लोगो को मिलकर कार्य करना पड़ेगा। इस मौके पर मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये तथा अतिथिजनों ने छात्राओं को पेन व डायरी देकर सम्मानित किया।

एआरटीओ प्रशासन मनोश वर्मा ने कहा कि किसी भी समाज के विकास को उस समाज की महिलाओं से जोड़ कर देखा जाना चाहिए। इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी वीएन पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि बउवा पाण्डेय, आरआई परिवहन सत्येन्द्र सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन अभिषेक कनौजिया, एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल उमाशंकर यादव, पीटीओ आनन्द कुरील, चेयरमैन पति बबलू कटियार आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनूप सचान द्वारा किया गया।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

2 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

5 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.