हमीरपुर

सम्पूर्ण समाधान दिवस में पड़ रही गर्मी के चलते फरियादियों का लगा रहा टोटा

नगर के तहसील भवन में आयोजित पूर्ण समाधान दिवस में पड़ रही गर्मी के चलते फरियादियों का टोटा रहा। यहां आए दो दर्जन से अधिक मामलों में केवल तीन मामलों का निस्तारण मौके पर हो सका।

मौदहा,अमन यात्रा  : नगर के तहसील भवन में आयोजित पूर्ण समाधान दिवस में पड़ रही गर्मी के चलते फरियादियों का टोटा रहा। यहां आए दो दर्जन से अधिक मामलों में केवल तीन मामलों का निस्तारण मौके पर हो सका।

नगर के तहसील भवन में आयोजित पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिला अधिकारी न्यायिक नागेंद्र नाथ ने की। इस मौके पर आये 26 फरियादी मामलों में केवल तीन मामलों का निस्तारण मौके पर हो सका। सबसे अधिक मामले राजस्व, पुलिस व पानी से संबंधित रहे। इस मौके पर ग्राम सायर के राम खिलावन आदि ने गांव के प्रधान पर नियम कानून को ताक में रखकर नियम विरुद्ध अपने लोगों के पट्टे किए जाने की शिकायत कर अपर जिलाधिकारी से मामले की जांच करा प्रधान द्वारा किए गए पट्टे निरस्त करने की मांग की है। वही समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जावेद पहलवान ने नगर में पानी की किल्लत व खराब सड़कों को लेकर शिकायत करते हुए समस्या के निस्तारण की मांग की है। वही ग्राम परछा की प्रधान ने गांव के ही दबंग जम्मू व आफताब पर गौशाला के कार्यों में बाधा डालने के साथ-साथ चौकीदार के साथ गाली गलौज कर उसे धमकाने की शिकायत कर दबंगों पर कार्रवाही की मांग की है। इसके अलावा अन्य फरियादियों ने भी अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रख उनके निस्तारण की गुहार लगायी। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार यादव, कोतवाली प्रभारी पवन कुमार पटेल, वन क्षेत्राधिकारी इफ्तिखार अहमद व तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा समेत क्षेत्र के आला अधिकारी मौजूद रहे।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

कानपुर देहात में लूट के आरोपी को दो साल की सजा,3 हजार का लगा जुर्माना

कानपुर देहात में पुलिस की सक्रियता के चलते अपराधियों को सजा दिलाने का सिलसिला लगातार…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर देवस्थानों में रामायण के पाठ प्रारंभ

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। राष्ट्रीय स्तर पर सनातन के संबंध में चल रही बहस को…

1 day ago

प्राथमिक विद्यालय नरिहा में मना प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव

कानपुर देहात। प्राथमिक विद्यालय नरिहा विकासखंड अकबरपुर में नवीन शैक्षिक सत्र के प्रारंभ में स्कूल…

1 day ago

मेहनत रंग लाई: रजिया को मिली साइकिल की उड़ान, फतेहपुर के सितारों का हुआ सम्मान

विवेक सिंह,फतेहपुर: प्राथमिक विद्यालय अस्ती में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षा के क्षेत्र…

1 day ago

कानपुर देहात में सुभासपा का हुंकार: महर्षि कश्यप जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, 2027 के लिए भरी हुंकार

कानपुर देहात: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने आज महर्षि कश्यप जी के जन्म दिवस…

1 day ago

गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव की उठी मांग

राजेश कटियार, कानपुर देहात। लगातार तापमान में हो रही वृद्धि के चलते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ…

1 day ago

This website uses cookies.