सरकार बोली न सभी को नौकरी दे सकते, न ही बढ़ेगी नियुक्ति की आयु सीमा

विधान सभा में शुक्रवार को सरकार ने बेरोजगारों की नियुक्ति की आयु सीमा बढ़ाने से इन्कार करते हुए कहा कि सरकारी नौकरियां सीमित हैं। सबको सरकारी नौकरी नहीं दी जा सकती है।

लखनऊ/कानपुर देहात। विधान सभा में शुक्रवार को सरकार ने बेरोजगारों की नियुक्ति की आयु सीमा बढ़ाने से इन्कार करते हुए कहा कि सरकारी नौकरियां सीमित हैं। सबको सरकारी नौकरी नहीं दी जा सकती है। सरकार विभिन्न माध्यमों से लोगों को नौकरी व रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर सपा सदस्यों ने सदन का बहिर्गमन किया।

 

विधान सभा में सपा के विनोद चतुर्वेदी, अभय सिंह व डा. संग्राम यादव के सवाल पर पहले तो जवाब श्रम मंत्री अनिल राजभर दे रहे थे किंतु उनके जवाब से विपक्ष संतुष्ट नहीं हुआ तो शोर-शराबा होने लगा। बाद में कमान संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने संभाली और कहा कि इस वर्ष अक्टूबर तक 8.67 लाख लोगों को रोजगार दिया जा चुका है। 20 हजार महिलाओं को पुलिस की नौकरी दी गई। सरकार ने बीसी सखी योजना चलाकर 58 हजार महिलाओं को रोजगार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा साफ है लेकिन सरकारी नौकरियां सीमित हैं। सपा बसपा व कांग्रेस किसी की भी सरकार हो सरकारी नौकरी देने की सीमा है। अनिल राजभर ने कहा कि सेवायोजन कार्यालय अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विभाग की विभिन्न योजनाओं का जिक्र भी किया।

विपक्ष ने पूछा कि सरकार ने अब तक कितनी सरकारी नौकरियां दी हैं उसका जवाब मंत्री दे दें। साथ ही पांच वर्ष में आउटसोर्स के माध्यम से कितने लोगों को रोजगार मिला और उसमें कितने एससी, एसटी व ओबीसी के हैं। श्रममंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर सपा सदस्यों ने सदन का बहिर्गमन किया।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया हरिशंकरी पौधरोपण

जालौन। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में आज “एक पेड़ मां…

1 hour ago

जिलाधिकारी ने किया बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण

जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज प्रातःकाल उच्च प्राथमिक बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक…

2 hours ago

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

17 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

18 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

19 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

19 hours ago

This website uses cookies.