कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
सरवनखेड़ा विकासखंड में संपन्न हुई विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता
आज विकासखंड सरवनखेड़ा में ब्लॉक स्ततरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय गजनेर के परिसर में किया गया। शिवा त्रिपाठी वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, फीता काटकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

अमन यात्रा, सरवनखेड़ा- आज विकासखंड सरवनखेड़ा में ब्लॉक स्ततरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय गजनेर के परिसर में किया गया। शिवा त्रिपाठी वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, फीता काटकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राजेश सिंह प्रधानाचार्य नेहरू इंटर कॉलेज भी उपस्थित रहे। खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने वित्त एवं लेखाधिकारी को मोमेंटो प्रदान कर स्वागत किया।

प्राथमिक विद्यालय बंजारनपुर की शिक्षिका मंजू देवी के नेतृत्व में पीटी का प्रदर्शन किया। संविलियन विद्यालय बिल्टी के बच्चों ने योगा का प्रदर्शन किया। शिक्षक संकुल विनोद कुमार शर्मा ने बच्चों के जलपान एवं भोजन की व्यवस्था का प्रबंध किया।

कार्यक्रम समापन के अवसर पर विशिष्ट अतिथि राजेंद्र कुमार विश्वकर्मा एडीओ पंचायत एवं मुख्य अतिथि रिद्धी पाण्डेय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय बंजारनपुर के बच्चों को उनके लोक नृत्य प्रदर्शन के लिए 1000 रूपये नगद पुरस्कार देकर उनका सम्मान किया। प्राथमिक स्तर खो-खो बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बंजारनपुर प्रथम एवं बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय जिठरौली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षिका नितू कटियार, अरुण गुप्ता, संजय कुमार शुक्ला, रुचिर मिश्रा, अभिषेक द्विवेदी, विपिन त्रिवेदी, निरुपम तिवारी, महेंद्र कटियार, धीरेंद्र सिंह, सुनीता, शशिप्रभा सचान, अनीता, राधा देवी, अजय तिवारी, ऋषभ बाजपेई आदि उपस्थित रहे।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.