ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां: विकासखंड अमरौधा की न्याय पंचायत सराय में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवा प्रतिभाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सर्वोदय माध्यमिक विद्यालय सराय में आयोजित इस प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक व्यायाम शिक्षक दिनेश बाबू एआरपी ने किया। विभिन्न आयु वर्गों में 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ सहित कई अन्य खेल आयोजित किए गए।
प्रमुख परिणाम:
नोडल शिक्षक संकुल अंकित सिंह की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता में सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर मुन्नेबाबू, प्रवीण यादव, गीता यादव, गीता देवी, सूची मालवी, बृजेश सचान, श्रीकांत, उमराव, विनय कुमार, शिल्पू सचान, लक्ष्मण यादव और सुबोध यादव भी उपस्थित रहे।
जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज प्रातःकाल उच्च प्राथमिक बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक…
राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…
कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…
कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…
कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…
कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…
This website uses cookies.