कानपुर देहात

सरायं : स्व. जागेश्वर यादव की पुण्य स्मृति में अखंड पाठ और भंडारे का आयोजन

पुखरायां के बहुचर्चित ग्राम सरायं में इंजीनियर दीपेंद्र यादव के पूज्य पिता स्व. जागेश्वर यादव की पुण्य स्मृति में परम पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद से श्रीरामचरित मानस का अखंड पाठ आज से शुरू हो गया है।

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात। पुखरायां के बहुचर्चित ग्राम सरायं में इंजीनियर दीपेंद्र यादव के पूज्य पिता स्व. जागेश्वर यादव की पुण्य स्मृति में परम पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद से श्रीरामचरित मानस का अखंड पाठ आज से शुरू हो गया है। यह पवित्र आयोजन 28 फरवरी 2025 को प्रारंभ हुआ और कल 1 मार्च 2025 को समापन के साथ गया भोज और भंडारे के रूप में संपन्न होगा।

दो दिवसीय आयोजन में शामिल होंगे आसपास के गांव

अखंड पाठ का समापन कल 1 मार्च को सुबह 11:00 बजे से महाप्रसाद के भोग के साथ होगा, जिसके बाद भंडारा शुरू होगा। इस भंडारे में सरायं, अमिलिया, बौवां, नथुवापुर, अकबराबाद, सुल्तानापुर, गौरी, जारी, महेरा, जल्लापुर, देवराहट, कछगांव चौकी सहित कई ग्राम पंचायतों के लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे। आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए परिवार के सदस्य और ग्रामीण एकजुट होकर तैयारी में जुटे हैं।

परिवार और समाजसेवियों का सहयोग

इस पुण्य कार्य को सफल बनाने में अरविंद यादव (पूर्व प्रधान), जीतेंद्र सिंह, इंजीनियर दीपेंद्र यादव, प्रवीण यादव (लाला), सैलेंद्र यादव, अनुराग यादव (जिला अध्यक्ष, अधिवक्ता समाजवादी पार्टी) और समस्त परिवार के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसकी जानकारी लाखन सिंह यादव (एडवोकेट व चेयरमैन, पूर्व पीसीडीएफ लिमिटेड, उत्तर प्रदेश) ने दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन स्व. जागेश्वर यादव की स्मृति को सम्मान देने और पुण्य अर्जन का एक प्रयास है।

यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि क्षेत्र के लोगों के बीच एकता और सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देगा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

15 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

17 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

17 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

17 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

17 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

17 hours ago

This website uses cookies.