G-4NBN9P2G16

सर्वसाधारण के प्रिय एवम् भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद तिवारी अब कभी भी न मिल सकेंगे

किसी के लिए विनोद तिवारी,किसी के लिए विनोद भैया,किसी के लिए विनोद जी तो किसी के लिए चाचा जी जैसे सम्बोधन अब शायद ही सुनने को मिलें क्योंकि इतने अधिक सम्बोधन के धनी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद तिवारी (65) बीती रात उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गए जब वे मांगलिक कार्यों से निवृत्त होकर अपने घर मोहम्मदपुर पहुंचने वाले थे।ज्ञातव्य है कि उनके भरे पूरे परिवार में अभी उनकी माता जी जीवित हैं जिन्हें विनोद जी बहुत प्यार करते थे और इसीलिए वे कहीं भी जाते लेकिन रात तक घर जरूर पहुँचते थे

कानपुर देहात। किसी के लिए विनोद तिवारी,किसी के लिए विनोद भैया,किसी के लिए विनोद जी तो किसी के लिए चाचा जी जैसे सम्बोधन अब शायद ही सुनने को मिलें क्योंकि इतने अधिक सम्बोधन के धनी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद तिवारी (65) बीती रात उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गए जब वे मांगलिक कार्यों से निवृत्त होकर अपने घर मोहम्मदपुर पहुंचने वाले थे।ज्ञातव्य है कि उनके भरे पूरे परिवार में अभी उनकी माता जी जीवित हैं जिन्हें विनोद जी बहुत प्यार करते थे और इसीलिए वे कहीं भी जाते लेकिन रात तक घर जरूर पहुँचते थे।शोशल मीडिया के माध्यम से जिसे जहाँ सूचना मिली उसने आश्चर्यचकित करने वाली प्रतिक्रिया व्यक्त कर लिखा” अरे ऐसा कैसे हो सकता है कि दोपहर से देरशाम तक अकबरपुर लोकसभा के लिए चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर पत्रकारों को बाइट देने वाले विनोद जी “ऐसे कैसे जा सकते हैं।

लेकिन यह सच है कि वे अपने सगे सम्बंधियों,मित्रों,सुभेक्षु,सभी को छोड़कर एक लम्बी यात्रा पर चले गए जहाँ से कोई वापस नहीं आता।उल्लेखनीय है कि रात में दुर्घटना होने की सूचना पाकर नगर पंचायत अकबरपुर के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह गुड्डन,दुर्गेश शर्मा,पूर्व सभासद गोपाल सैनी,पप्पू शुक्ल और परिवारी जन उन्हें राजावत हास्पिटल लेकर पहुंचे जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी।बताया जाता है कि दुर्घटना की सूचना पाकर सैकड़ो लोग राष्ट्रीय राजमार्ग कानपुर-दिल्ली स्थित पैतृक गांव मोहम्मदपुर पहुंचे जिनमें महेंद्र कटियार बबलू, बीटू द्विवेदी,राहुल तिवारी आलोक गुप्ता,सुरेश कुमार दुबे,रविशशि द्विवेदी,मंडल अध्यक्ष शिव विलास मिश्र एडवोकेट ,ओम दत्त श्रीवास्तव आदि प्रमुख लोग उपस्थित हुए।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

2 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

5 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.